आगरा वार्ता



 गैस कारोबारी संतोष सिकरवार ने दिया रोटी वाली अम्मा को निशुल्क  गैस कनेक्शन।


- इससे प्रेरित अन्य लोग भी मदद को आगे आए।

-  अम्मा की खुशियों का ठिकाना नहीं मददगार ओ की फेहरिस्त  बढ़ी ।

आगरा।( प्रवीन शर्मा ) सेंट जॉन्स चौराहे के पास रोटी वाली अम्मा भगवान देवी करीब 15 वर्ष से फुटपाथ पर रोटी की स्टाल लगा रहे हैं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद शहर के तमाम लोग मदद के लिए आगे आए आए हैं। इनमें प्रमुख रूप से आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बड़ी भूमिका निभाते हुए निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है।  इससे गदगद अम्मा के दामन में तमाम खुशियां हैं। 

संतोष सिकरवार ने बताया कि अम्मा के बारे में सुना तो वह मदद के लिए पहुंच  गए। वहां जाकर उन्होंने देखा कि अम्मा को उनके बेटों ने घर से निकाल दिया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 75 वर्ष की उम्र में भी भी किसी पर बोझ नहीं बनी। वह  फुटपाथ पर स्टाल लगा रही हैं। रोटी वाली अम्मा ने बताया कि एक कंपनी ने उन्हें स्टाल बना कर दिया है। संतोष सिकरवार की बदौलत गैस सिलेंडर मिल गया है। और भी लोगों ने मदद के लिए आश्वासन दिया है । अम्मा ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लोग मदद के लिए  आगे आएंगे।


दिन भर में 100 रुपये ही कमा पाती थी अम्मा

रूबी वाली अम्मा ने बताया कि लॉकडाउन में काम बिल्कुल बंद हो गया था। अनलॉक में काम शुरू हो गया तो मात्र 100 रुपये ही पूरे दिन में मिल पाते थे। वीडियो वायरल होने से आमदनी काफी बढ़ गई है। ग्राहक भी खूब आ रहे हैं।



बेहिसाब बढ़ी आलू की कीमतें, लोगों का बजट गड़बड़ाया।


- किसानों ने की आलू निकासी 30 नवंबर तक करने की मांग

-  जबरन आलू निकासी पर कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी।


आगरा। ( प्रवीन शर्मा )

बाजार में आलू की आसमान छू रही कीमतों से चिंतित उद्यान विभाग ने 31 अक्टूबर तक कोल्ड स्टोरेज से आलू निकासी की अवधि निर्धारित की है।  उद्यान विभाग के आदेश से किसानों में भारी रोष है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 31 अक्टूबर तक आलू की निकासी की गई तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

 दरअसल, आलू की बेहिसाब बढ़ी कीमतों ने आम लोगों के बजट को काफी प्रभावित किया है। उनका मानना है कि इन दिनों पुराने आलू को कोई पूछता नहीं था। आलू मारा-मारा फिरता था। वही आलू आज बाजार में 50 से 60 प्रति किग्रा नए मिल रहा है ।इससे आलू की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं। आलू की कीमतें बढ़ने से लोगों ने अन्य सब्जियों को विकल्प बना लिया है। बाजार में आलू की कीमतें बढ़ने से उद्यान विभाग ने 31 अक्टूबर तक आलू निकासी के निर्देश दिए हैं। इससे किसानों ने नाराजगी जताई है। 

आलू निकासी के लिए 30 नवंबर तक मोहलत मांगी।

भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि 30 नवंबर तक  आलू की निकासी के लिए मोहलत दी जाए।  ऐसा नहीं होने पर किसान कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

कोल्ड स्टोरेज में 70 लाख पैकेट आलू जमा

 कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन सिंघल ने बताया कि अभी तक 70 लाख  आलू कोल्ड स्टोरेज में जमा है किसानों से 31 अक्टूबर  तक आलू निकासी के लिए कहा गया है।

 जमाखोरी का अंदेशा, तय अवधि में ही होगी आलू की आलू की निकासी

 उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज का कहना है कि भंडारण करने से आलू की जमाखोरी का अंदेशा है। इससे आम लोगों को काफी महंगा आलू मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आलू की निकासी कर बिक्री करें।

आलू निकाले तो हो क्रिकेट का घेराव

भारतीय किसान यूनियन यूनियन के जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि कोल्डस्टोरेज से जबरन आलू निकाला तो इसका अंजाम जिला प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।