फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने दिल्ली मुख्यमंत्री को बताया ढोंगी




सवांददाता, के.के.कुशवाहा


आगरा। फतेहपुरसीकरी के सांसद और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार साहब ने कृषि बिल के मामले में अपना पक्ष रखा है। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा विरोधी राजनीतिक दल कोरी राजनीति कर रहे हैं। किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी यही चाहते थे जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए किसानों को संपन्न करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में कृषि बिल लाए हैं।


बॉर्डर पर रुकने वाले लोगों के लिए सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि पंजाब में अलग तरीके की राजनीति हो रही है। पंजाब में चुनाव आने वाले हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री बनने से पूर्व अपने घोषणा पत्र में किसानों के 85 हजार करोड़ लोन माफ करने की घोषणा की थी जो आज तक पूरी नहीं हुई। शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी देश के भोले-भाले किसानों को डराने और धमकाने का काम कर रहे हैं। पंजाब में मंडी व्यवस्था बहुत मजबूत है।


इतना ही नहीं राजकुमार चाहर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तीखा हमला बोला है। कृषि बिल पर बोलते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजकुमार चाहर ने देश का सबसे ज्यादा झूठ और फरेब बोलने वाला मुख्यमंत्री बताया है। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ढोंगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बड़ा ढोंग कोई नहीं करता। सांसद राजकुमार चाहर ने अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दी है और कहा है कि कृषि बिल का नुकसान बताने वाले अरविंद केजरीवाल शर्त लगाएं।