प्रियंका की मथुरा रैली 2022 में मील का पत्थर साबित होगी कांग्रेस के लिए :अनिल यादव




आगरा। उ.प्र.

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक आज 19 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी की मथुरा रैली को सफल बनाने एवम् आगरा की जनता की अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट की अध्यक्षता में हरि याली वाटिका पर संपन्न हुई।


बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अनिल यादव थे।

बैठक का संचालन नंदलाल भारती ने किया।


कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा कि 19 फरवरी को प्रियंका जी की मथुरा रैली 2022 में कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि भगवान कृष्ण की जन्मभूमि से किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, व्यापारियों, नौजवानों को अधिकार दिलाने की लड़ाई का सन्देश केवल प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जायेगा।


श्री यादव ने कहा कि प्रियंका जी व राहुल गांधी जी धर्म की लड़ाई असत्य पर चल रही मोदी और योगी सरकार के विरूद्ध लड़ रहे हैं, बाकी सभी दल ईडी, सीबीआई,आई टी व एनआईए के डर से मौन धारण किए हुए हैं।


बैठक में सह प्रभारी श्री आशुतोष दीक्षित ने कहा कि आज की शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों की भागीदारी को देखकर ये सुनिश्चित हो गया है कि अब कांग्रेस जनों ने देश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की पूरी तरह कमर कस ली है।


शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने कहा कि 19 फरवरी को प्रियंका गांधी जी की मथुरा रैली पूरी तरह से आगरा की जनता की भागीदारी सबसे अधिक होगी, क्योंकि जनता जिस प्रकार से मोदी सरकार हम दो हमारे दो के फॉर्मूले पर चलकर पूरे देश को बेच रही है, उसको अब समझ चुकी है।


शहर कांग्रेस प्रवक्ता आई डी श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा के छावनी सहित सभी 108 वार्डों से वार्ड अध्यक्षों के साथ 108 चार पहिया वाहन व 5 बसों में कांग्रेस जन मथुरा रैली में शामिल होंगे, इसके लिए व्यापक जन संपर्क जनता में किया जाएगा।


बैठक में प्रदेश कांग्रेस की पूर्व सचिव भारती बघेल, पार्षद शिरोमणि सिंह, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, डा. मधुरिमा शर्मा, पीसीसी सदस्य भारत भूषण गप्पी, मुन्नालाल वर्मा, हारून रशीद कुरैशी, सी एम पाराशर, सलीम उस्मानी, यशपाल राणा ऐडवोकेट, अनिल प्रकाश रावत एडवोकेट, आशाराम प्रजापति, शिल्पा दीक्षित, अजहर वारसी, विनोद ज़रारी, रमेश पहलवान, वासित अली,पूर्व पार्षद राजकुमार माहौर, इब्राहिम ज़ैदी, याकूब शेख, राम प्रकाश बघेल, आई डी श्रीवास्तव, सुरेश चंद डब्बू, सोनू अग्रवाल, दिलीप वर्मा, शानू कुरैशी, सोनू गुप्ता, राजेन्द्र सोनकर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।