लखनऊ तीन दिन का विशेष सैनीटाइजेशन अभियान।

 


लखनऊ। प्रेमशर्मा


जिन क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है उन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक विशेष सैनीटाइजेशन अभियान चलाए जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में चलेगा और प्रत्येक चरण में बराबर कर्मचारी और संसाधनों का प्रयोग किया जाएगां यह जानकारी आज नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने दी।

श्री द्विवेदी ने बताया कि तीन दिन के अभियान में 50 वर्ग किलो मीटर का दायर तथा 80 किमी सड़क शमिल है। इस दौरान तीन पालियों में सैनीटाइजेश किया जाएगा। प्रत्येक पाली में हैण्डहेल्ड 100, मैकेनाइज्ड मशीन 50, 500 कर्मचारी, 60000 भवन और 6000 प्रतिष्ठानों को अच्छादित करेगे।17 अप्रैल को प्रातः 8 बजे अलीगंज क्षेत्र में सघन सेनिटीजेसन अभियान को कपूरथला चैराहे से नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, जोनल एवं नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में प्रारम्भ किया जाएगा। 17 अप्रैल को प्रथम पाली में अलीगंज, दूसरी पाली में इन्दिरानगर और तीसरी पाली में आलमबाग शामिल है। 18 अप्रैल को प्रथम पाली में चिनहट, दूसरी पाली में सिल्वर जुबली और तीसरी पाली में टुडियागंज  जबकि 19 अप्रैल को पहली पाली में ऐशबाग दूसरी में सरोजनीनगर और तीसरी पाली में रेडक्रास और नवलकिशोर रोड में सैनीटाराजेशन होगा। 


संक्रमण की रोकथाम के लिए सफाई और सैनीटाइजेशन पर जोर

नगर आयुक्त अजय कुमार कुमार द्विवेदी द्वारा जोन 1 का निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान  जोन 1 में डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन एवं सैनीटाईजेशन का जायजा लिया गया। नगर निगम द्वारा कोविड-19 के फैले संक्रमण को रोकने हेतु समस्त क्षेत्रों में निरन्तर सैनीटाइजेशन की कार्यवाही की जा रही है तथा कंटेनमेंट प्वाइंट पर विशेष सैनीटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उपरोक्त स्थलों से कूड़े के विधिवत् निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। 

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा 15000 कन्टेनमेंट पॉइंट,6 मेजर कन्टेनमेंट जोन एवं पब्लिक प्लेसेस यथा मुख्य बाजार, बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन इत्यादि का सैनीटाईजेशन कराया जा रहा है।इस कार्य हेतु 450 हैंडहोल्ड मशीने एवं 8 वाहनों की मैकेनाइज्ड़ फ्लीट तैयार की गई है। 1500 कर्मचारियों को इस कार्य हेतु तैनात किया गया है।


मण्डलायुक्त भी मैदान में उतरे

निश्चित तौर से राजधानी की स्थिति चिन्ताजनक है। आज कई क्षेत्रों में स्वंय मण्डलायुक्त भी नगर निगम की टीम के साथ मैदान में उतर आए है। नगर निगम सीमान्तर्गत कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नगर निगम लखनऊ द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए नगर के समस्त क्षेत्रों का सैनीटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।  आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ श्री रंजन कुमार एवं नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा शहर में भ्रमण करते हुए विशेष सैनीटाइजेशन अभियान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

इस दौरान मण्डलायुक्त ने जोन-1 क्षेत्रांतर्गत स्थित सिविल अस्पताल व आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस क्षेत्र में सैनीटाइजेशन का कार्य संतोषजनक रूप से होते हुए पाया गया। इसी प्रकार हजरतगंज चैराहे से मेट्रो स्टेशन तक सैनीटाइजेशन एवं स्वच्छता संतोषजनक पायी गयी। विशेष सैनीटाइजेशन के कार्य को निरन्तर करने के निर्देश आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ द्वारा दिये गये। जोन-1 के अंतर्गत कैसरबाग क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। सैनीटाइजेशन की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। कैसरबाग क्षेत्र में आवागमन अधिक होने के कारण नियमित रूप से समस्त क्षेत्र को सैनीटाइज करते रहने के निर्देश दिये गये।जोन-4 के विभिन्न क्षेत्र यथा जुगौली, विपुलखंड, अम्बेडकर चैराहा, रामभवन के आसपास का क्षेत्र, विराट खंड जे.टी.आर.आई. के पास, विनीतखंड जयपुरिया स्कूल के पास, विश्वास खंड में मिठाई वाला चैराहा व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त क्षेत्र व कंटेनमेंट स्थलों इतयादि पर सैनीटाइजेशन की प्रगति संतोषजनक पायी गयी। इसी प्रकार विशेष सैनीटाइजेशन के कार्य को नियमित रूप से करते रहने के निर्देश आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ द्वारा दिये गये।