देश में बढ़ता कोरोना संकट,हालत चिंताजनक।



आगरा।हि वार्ता(रवीन्द्र दूबे)

देश में कोरोना वायरस से 24 घंटों में रिकॉर्ड सवा लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 684 लोगों की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार से 60 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है।


कोरोना वायरस का यह प्रकोप में चार दिनों से यह तीसरा मौका है, जब एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार के बीच पीएम मोदी आज एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।

 

- दिल्ली-महाराष्ट्र में हालात बेकाबू।


कोरोना की नई लहर का सर्वाधिक असर महाराष्ट्र में हो रहा है। बीते 24 घंटों में यहां करीब 60 हजार लोग संक्रमित हुए हैं, जो पूरे देश में आए मामलों के लगभग आधे हैं। हालात खराब होने के कारण ही केंद्र सरकार की ओर से एक्सपर्ट्स की टीमें लगातार वहां भेजी जा रही हैं।


पिछले साल के हालात याद दिला रहे आंकड़े।


दिल्ली का भी कमोबेश यही हाल है. यहां बीते 24 घंटों में 5,506 केस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल के पीक की याद दिला रहे हैं। देश भर में बुधवार को 1,26,315 कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि अकेले महाराष्ट्र में ही 59,907 लोग संक्रमित हुए हैं। इसी अवधि में उत्तर प्रदेश में 6023 तथा कर्नाटक में 6,976 केस दर्ज किए गए हैं।


- एक्टिव केस तेजी से बढ़े।


स्थिति की गंभीरता का इसी से अंदाजा किया जा सकता है कि कुछ दिन पहले तक देश में कुल एक लाख एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर नौ लाख से ज्यादा हो गए हैं।


- पीएम आज करेंगे मंथन।


कोरोना के हालात पर आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर बातचीत  करेंगे। बातचीत में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान कोरोना की बढ़ती रफ्तार और वैक्सीनेशन में हो रही दिक्कतों पर चर्चा होगी। पश्चिम की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल नहीं होंगी।


- वैक्सीन को लेकर बढ़ी चिंता।


कोरोना का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में वैक्सीन की मांग बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश का कहना है कि उनके पास वैक्सीन का स्टॉक कुछ ही दिन के लिए बचा है। कुछ केंद्रों पर वैक्सीन है ही नहीं। ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी और आगरा में दिखा, जहां वैक्सीन खत्म होने के चलते लोगों को बिना टीका लिए लौटना पड़ रहा है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।


- दून स्कूल में मिले 12 पॉजिटिव।


उत्तराखंड के दून स्कूल को कन्टेंटमेन जोन घोषित कर दिया है। यहां 12 पॉजिटिव केस मिले हैं।