आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता
आज कोरोना के कठिन दौर में ..जब आम आदमी संकट से गुजर रहा है। ऐसे दौर में नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन .."नर सेवा नारायण सेवा " को चरितार्थ कर,कोरोना आदि से पीड़ित
लोगों को उचित सलाह -सहयोग दे रही है।
इसके तहत एन एम ओ के कॉर्डिनेट, जिला फिरोजाबाद के टूण्डला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जरुरतमंदों को स्वास्थ सेवाओं के माध्यम से मानवीय धर्म का निर्वहन करने वालेे डॉ प्रांजल माहेश्वरी और उनकी टीम के चिकित्सक ,जो जरूरतमंदों को कोरोना बचाव सम्बन्धी मुफ्त सलाह देकर, अपने चिकित्सक और मानव धर्म का पालन कर रहे हैं, तो फोन लगायें और उचित सलाह पायें | बताया जाता हैं कि डा. महेश्वरी सहित छ: चिकित्सकों के सेवा भाव और ड्यूटी व फर्ज के प्रति लग्नशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें आमजन को कोविड-19 से बचाव हेतु जानकारी उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी हैं | इस सम्बन्ध में नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिब डा. प्रकाश कुमार पांडेय ने पत्र जारी करते हुये निशुल्क परामर्श हेतु एक विशेष हेल्पलाइन जारी की हैं | जिस पर प्रात: 8:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक कोविड-19 से संबंधित एवं उससे बचाव हेतु निशुल्क जानकारी दी जा रही हैं | हालांकि नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से पूरे देश में जारी की गयी इस हेल्पलाइन में क्षेत्रीय समन्वयक पश्चिमी उत्तर प्रदेश डॉ प्रांजल माहेश्वरी का मोबाइल नम्बर 9411837601, डा. प्रकाश कुमार पांडेय मो.न. 8273491261, डा. अक्षय संदल मो.न. 9464316757, डा.धनाकुर ठाकुर मो.न. 9430141788, डा. अभिषेक सिहं मो.न. 8218169884 और डा. नवनीत सिहं मो.न. 9837864678 हैं | इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय समन्वयक पश्चिमी उत्तर प्रदेश डॉ प्रांजल माहेश्वरी ने NMO की तरफ से अपील की है कि कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव हेतु जरुरतमन्द लोग अपनी परेशानियां बताकर निशुल्क सुझाव लें और स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें |

