गरीब,निःसहारा मरीजों की सेवा परमात्मा की सेवा :डॉ हरीश।

 


आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

गरीब निःसहारा मरीजों की सहायता करना परमात्मा की सेवा है, उक्त विचार ब्रज प्रान्त के प्रान्त प्रचारक डॉ,हरीश ने  सेवा भारती द्वारा synergy  hospital को दो बैनटिलेटर  सेवा इंटरनेशनल की ओर से   दान स्वरूप दिये ,उक्त कार्यक्रम में  अपने विचार   व्यक्त किए, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925ई में हुई, संघ सेवा कार्य में लगा हुआ है, उन्होंने बताया कि सेवा के क्षेत्र में सेवा भारती कार्य करतीं हैं, सेवा भारती का कार्य 70-80 देशो में चल रहा है, करोना काल में ब्रज प्रान्त में अनेक सेवा कार्य हुए, चिकित्सा के क्षेत्र में अनेक प्रकार के कार्य हुए, लेकिन सबसे अच्छा काम अलीगढ़ में हुआ वहां पर मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ को भी   बैनटिलेटर  दिये, जबकि मुस्लिम समाज ने बैकसीन का विरोध किया था, उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाज में सेवा कार्य हुए,  1810के आसपास दवाई,बैकसीन, सर्जिकल  तीन। बातों को लेकर एलोपैथिक का विकास हुआ लेकिन अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अभाव है, अन्य देशों से पिछडे हैं, उन्होंने कहा कि डाक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, आज भारतीय नेतृत्व ने सात साल में   देश को उंचाई पर स्थित किया है,क ई क्षेत्रों में अब आत्मनिर्भर बन गए हैं, मोदी जी को 18देशो ने सम्मानित किया, और करोना महामारी में  इन देशों ने सहायता की, हरिश ने कहा कि देश में दो स्वदेशी बैकसीन बनाईं दुनिया को दिखा दिया की भारत वो नहीं रहा है, उन्होंने कहा कि बैकसीन के विरोध में वातावरण बनाने के लिए 350लेख ,147कारटून बनाए गए, साथ  350 भारतीय  बैकसीन के विरोध में सेमिनार किये, उन्होंने कहा कि विरोधी अभी रूके नहीं है उनकी नजर श्री राम मंदिर निर्माण, कृष्ण जन्मभूमि मथुरा आदि पर देश का माहोल बिगाड़ना है हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। इस पर  इस अवसर पर प्रमोद चौहान ने बताया से 25000 लोगों ने भोजन किया ।करीब 100000 लोगों को मुफ्त राशन की व्यवस्था कराई गई ,प्रवासी लौटने पर उनके रोजगार की व्यवस्था के लिए रोजगार भारती का गठन किया गया और एक सर्वेक्षण के माध्यम से ऐसे लोगों को की खोज की गई जिन को रोजगार की आवश्यकता है और उनके लिए रोजगार की व्यवस्था कराई गई। जिनको ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता थी  विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल जी ने 1000 सिलेंडर से अधिकऑक्सीजन भरवा  300 लोगों में उनका वितरण किया गया। साथ ही   लागत मूल्य पर रेमदेसीविर  लोगों को उपलब्ध किए गए इसके अलावा भी संघ एवं  विविध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के माध्यम से अनेक सेवा कार्य चलाए गए  । कार्यक्रम का संचालन एन एम ओ के डा प्रशांत गुप्ता  ने किया  कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए उमेश कुमार  सेवा भारती ब्रज प्रान्त ने की तथा धन्यवाद प्रस्ताव डॉ राकेश त्यागी ने किया कार्यक्रम में। प्रान्त प्रचार प्रमुख केशव जी, अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ जी, सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर , पंकज खण्डेलवाल विभाग कार्यवाह ,डॉ केसर सिंह पूर्वी महानगर प्रचार प्रमुख, विभाग केन्द्र के सम्पर्क प्रमुख राधाकिशन जी, एस,एन मैडिकल कॉलेज की इकाई के सभी प्रमुख डॉक्टर, कार्यकर्ता सर्जिकल प्लस, हॉस्पिटल  की सभी प्रमुख डॉक्टर का योगदान महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।