आगरा के समाजसेवियों ने वितरण किये, दिव्यांगों को ट्राई साईकल एवं व्हीलचेयर।



सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा ।जिला आगरा में  श्री साईं सदगुरुदेव सेवा समिति रजि. आगरा द्वारा 1 ट्राई साइकिल 1 व्हीलचेयर दो दिव्यांगों को  संस्था के वर्कशॉप कालंदी पुरम खंदारी आगरा से बिल्कुल निशुल्क प्रदान की गई इस कार्यक्रम में श्रीमान पंकज खंडेलवाल जी (विभाग कारवां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) व वैभव गर्ग जी (संरक्षक मातृ मंडल सेवा भारती) मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

ट्राई साइकिल आगरा से तिवारी परिवार द्वारा व व्हीलचेयर आगरा से गौरव अग्रवाल जी द्वारा संस्था को स्पॉन्सर की गई |*

संस्था की संरक्षक रीना जी ने बताया यह संस्था दिव्यांगों के लिए हर पल तैयार है और ऐसे ही दिव्यांगों के हित में कार्य करती रहेगी| इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक पंडित मनीष शर्मा जी द्वारा संस्था के की हुए कार्यों को बताया कि कोरोना काल में भी दिव्यांगों की सेवा निरंतर चल रही है| अंतुल अग्रवाल जी प्रशांत कुमार शर्मा रितु शर्मा शुभम माधव शर्मा रजत शर्मा रितु शर्मा रेखा शर्मा  ममता सिंह सुप्रिया जैन अंजली गौतम गौ रक्षा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ज्ञानेन्द्र सिंह मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे*