कोरोना पीड़ितों की मदद को पूरे जिले में सेवा सत्याग्रह अभियान के माध्यम से दवाएं वितरण, सेनिटाइज कराएंगे कांग्रेस जन।

 


आगरा : जिला एवम् शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के आव्हान पर व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा सत्याग्रह अभियान के तहत कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दस हजार दवाओं की किट, सैनिटाइज आदि सामग्री जनता में चिकित्सकों के परामर्श पर वितरित की जायेगी।

ये जानकारी आज होटल कनक में आयोजित पत्रकार वार्ता में आगरा प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री विनेश सनवाल ने दी।

श्री सनवाल ने बताया कि कांग्रेस ने महामारी के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक दवाएं आदि उपलब्ध कराई थी, और अब भी सेवा कार्य में लगे हुए हैं।

जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ब्लॉक व ग्राम पंचायत में चिकित्सकों के परामर्श पर जनता को कांग्रेस जन दवाओं की पूरी किट उपलब्ध करवाएंगे, तथा सैनिटाइजर अभियान भी चलाया जाएगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने बताया कि दवा वितरण के लिए सभी 108 वार्डों को दस सैक्टर में कांग्रेस जनों की टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा तथा इस टीम में चिकित्सकों को भी शामिल किया जाएगा, उन्ही के परामर्श पर दवा वितरित की जायेगी।

श्री चिल्लू ने कलियुगी व्यापारी कम स्वादू लाला रामदेव द्वारा भाजपा के इशारे पर देश के चिकित्सकों व चिकित्सा विज्ञान के बारे में अपशब्द कहे जाने पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लाला रामदेव जिस बलबूते पर आज अपनी गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर चुनौती दे रहे हैं, उनके बारे में पूरा देश जानता है कि डर की वजह से रामलीला मैदान से किस प्रकार से महिला के कपड़े पहन कर अंधेरे में भागे थे।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के नंदलाल भारती, अंशुल अग्रवाल, शिल्पा दीक्षित, राशिद चौधरी, आई डी श्रीवास्तव, प्रताप आजाद, मो आरिफ, वीपी बघेल, सत्येंद्र केम, दिनेश चौधरी, ओम हरि आनंद, संतोष चौधरी आदि मौजूद थे।