पंजाबी सभा आगरा के रोहित कत्याल एवं उनके साथी,बने एक अनाथ परिवार के नाथ।

 


 आगरा। हिन्दुस्तान वार्ता

 शहर में दीन दुखियों ,असहायों को मदद करने के लिए कई सामाजिक संस्थाओं की परस्पर भागीदारी रहती है। जो काम शासन-प्रशासन नहीं कर पाते, उन्हें , ये गैर सरकारी संगठन तत्काल कर देते हैं।

इसी क्रम में पंजाबी सभा आगरा की भी समाज सेवा में अग्रणी भूमिका रहती है।

पंजाबी सभा आगरा के प्रदीप पुरी, रोहित कत्याल ,कांत खत्री ने एक नेक काम किया ,जो समाज मे एक मिशाल पेश करता है।

वे एक अनाथ परिवार के सहारा बने हैं।

दयाल बाग छेत्र में एक परिवार है, जिसमें दो बेटियां 18 एवं 12 साल कीं, और उनका छोटा भाई 6 साल का । बच्चों के पिता का गत वर्ष निधन हो गया था। माँ की भी एक माह हुए कोरोना से मृत्यु हो गई। जब पंजाबी सभा के उक्त लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने अपना फर्ज समझते हुए ,असहाय परिवार के घर जाकर ,खास सभी जरूरतें पूरी कर दीं।उन्होंने बच्चों की पढ़ाई ,रोजगार का भी आश्वासन दिया।