आगरा में श्री शनिदेव अमावस्या उत्सव समारोह सम्पन्न।



आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म सभा मन्दिर, में "श्री शनि अमावस्या उत्सव" दिनांक 10.07.2021 दिन शनिवार को मनाया गया।

सुबह 5.30 बजे श्री शनिदेव जी का स्नान अभिषेक किया गया।

सुबह 8 बजे से 23000 श्री शनि मन्त्रों का जाप शुरु हुआ, जिसका समापन दोपहर 12 बजे हुआ।

दोपहर 12 बजे हवन किया गया।

सायं 5:00 बजे सुन्दर काण्ड का पाठ हुआ।

शाम 7.00 बजे दीप प्रज्वलित किये गए।

शाम को 7.30 बजे श्री शनिदेव जी का तेल अभिषेक किया गया। 

रात्री को 8 बजे श्री शनिदेव जी की महाआरती हुई, उसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।

पूजन आदि कार्य पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री जी ने किए। सरकार द्वारा कोरोनावायरस संबंधित निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर श्री वासुदेव प्रसाद मित्तल, भूपेंद्र सिंह, सर्वोत्तम सिंह, हेमंत सलूजा, सुनील दत्त शर्मा, अजय श्रीवास्तव, चकखन लाल पाहूजा, द्वारिका प्रसाद, आशा अग्रवाल, परमजीत सिंह, सुमित गर्ग, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ललित कुमार कुकरेजा,

सचिव

की भूमिका सराहनीय रही।