75 वें स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल चैंबर ने आगरा वासियों से मेराआगरा (MY AGRA ) की भावना अपनाने का दिया संदेश।




आइए शपथ लें "माई आगरा" की भावना के साथ कार्य करना है। 

प्रत्येक नागरिक को आगरा के  विकास में अपना योगदान देना है। 

इच्छा शक्ति पैदा करें। 

आगरा वासियों को अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। 

पर्यावरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की की अपील।

शहर को प्रदूषण मुक्त करने एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए आगरावासियों को स्वयं आगे आना होगा ।

अनुप्रयुक्त प्लास्टिक बोतलों एवं अन्य प्लास्टिक वस्तुओं को इकट्ठा करें ताकि उनसे इकोब्रिक्स बन सके।

प्रत्येक नागरिक कम से कम 2 वृक्ष लगाए - पर्यावरण होगा बेहतर। 

आगरा।हि. वार्ता (धर्मेन्द्र कु.चौधरी)

आज 15 अगस्त 2021 को प्रातः 10:00 बजे चेंबर भवन में चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में  चैम्बर भवन में 75वें स्वतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ठीक 10:00 बजे चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कई पूर्व अध्यक्षों एवं प्रबंध समितियों तथा चैम्बर के सदस्यों के साथ राष्ट्रिय ध्वज फहराया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान का गायन किया गया।  आजादी के अमर शहीदों के नाम के साथ जय घोष किये गए।  राष्ट्र हित में उनके इस बलिदान हेतु उन्हें नमन किया गया।  जोश एवं देशभक्ति का वातावरण दिख रहा था। 

 इस अवसर पर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए व उन्हें याद करते हुए चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल में कहा कि अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हम सभी को इस 75वेँ  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने शहर के लिए संकलप लेना चाहिए की हमें आगरा के लिए इस भावना के साथ कार्य करना है कि यह *मेरा आगरा* है।  हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि आगरा के विकास में हुए कुछ न कुछ अपना योगदान दें। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शपथ लेनी चाहिए कि यहाँ का बागरिक होने नाते कुछ ना कुछ अपना योगदान अवश्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक नागरिक आगरा की बेहतरी के लिए अपना योगदान कर सकता है  बस इसके लिए इच्छाशक्ति की जरूरत है। पर्यावरण को बेहतर करने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम 2 पेड़ लगाने  चाहिए।  अनुपयुक्त प्लास्टिक बोतलों एवं उन बोतलों को प्लास्टिक से भरने के लिए अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं को घर में इकट्ठा करना चाहिए। अनुपयुक्त पलास्टिक बैग्स, रैपरों से भरी ये प्लास्टिक बोतलें ईकोब्रिक्स बनाने के काम आती है। ईकोब्रिक्स बनाने में आगरा में कई संस्थाएं लगी हुयी है जो इन भरी हुयी बोतलों को पैसों से खरीदते हैं।  चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने यह भी सन्देश दिया कि आगरा को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए कार का इस्तेमाल कम से कम किया जाए।

पूर्व अध्यक्ष केकी पालीवाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामाएं देते हुए  व्यक्त किया कि कोविड-19 के चलते वह चेंबर में काफी दिनों बाद उपस्थित हुए है और अध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज चैम्बर के किसी अध्यक्ष ने खुले दिल से अपने मन की बात कही है।   चेंबर उन ज्वलंत समस्याओं को उजागर कर रहा है जो बहु प्रतीक्षित हैं।  उन्हें अधिकारियों एवं मंत्रियों के सामने ला रहा है जिसके परिणाम स्वरूप आगरा के लिए बड़ी बड़ी परियोजनाओं की घोषणाएं हुई है। यदि ये सभी परियोजनाएं खुल जाती हैं तो आगरा का भविष्य संभल जाएगा।  यह एक बहुत बड़ा काम है।  आज हमारे शहर में जो मुख्य समस्या है वह *जीवन मरण* की है।  सभी युवा बाहर जा चुके हैं।  इस अवसर पर उन्होंने अपील की जो सक्षम हैं उन्हें समाज के लिए अवश्य कोई न कोई योगदान करना चाहिए। 

पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि चेंबर अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे प्रयासों मैं उनका पूर्ण समर्थन है। 

पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल ने बताया कि चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने शहर के मुख्य मुद्दों को बहुत ही अच्छी तरह उठाया है।  उन्होंने यह भी व्यक्त किया यह देखा गया है कि घोषणाएं हो जाती हैं लेकिन वह पूरी नहीं हो पाती है।  भ्रस्टाचार विशेष रूप से आगरा में ार अंकुश लगाने के लिए हमें जागरूक होना पड़ेगा। आईटी पार्क में 15 करोड़ लग चुके हैं. सड़क बन कर तैयार नहीं होती है उससे पहले उखड़ना प्रारंभ हो जाता है।  हम आगरा वासियों को इस पर जागरूकता रखने की जरूरत है। 

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि चेंबर अभियान चलाएगा कि आगरा के विकास कार्यों के लिए एक निगरानी समिति का गठन हो जिसमें चैम्बर का प्रतिनिधत्व हो। चेंबर पारदर्शिता पर ध्यान देगा .  स्मार्ट सिटी के संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केवल 9 वार्डो को मिलाकर स्मार्ट सिटी बनाई जा रही है। 

पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल ने 75वे स्वतंत्रता स्वतंत्र दिवस की बधाई देते हुए व्यक्त किया कई वर्षों के अंतराल पर एक पूर्व अध्यक्ष को पुनः अध्यक्ष बनाया है।  जिसके अच्छे नतीजे सकारात्मक  है  अतः नई पीढ़ी के साथ साथ कुछ समयांतराल के बाद  बीच-बीच में एक अनुभवी पूर्व अध्यक्ष को भील आत रहे उससे चेंबर में ऊर्जा बनी रहेगी और उससे चेंबर को फायदा होगा। 

पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने बताया कि चैम्बर एक ऐसी संस्था है कि जिससे पूर्व में भी काफी काम हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे।  किंतु इस वर्ष अधिकारीयों के बिना सीधे उठाया गया है जो सराहनीय है।  सभी पूर्व अध्यक्ष चेंबर के लिए समर्पित है तथा चैम्बर अध्यक्ष के साथ हैं।  उन्होंने अवगत कराया कि पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने यह बताया है कि आगरा में वायु सेना की स्थापना भी 15 अगस्त 1938 में हुई थी।  इसलिए आगरा की वायु सेना का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान है।  अतः इस अवसर पर हम आगरा की वायु सेना को भी नमन करते हैं। 

पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दो भाग होना प्रस्तावित हैं।  यदि उत्तर प्रदेश के दो भाग हो जाते हैं तो आगरा की सभी मांगें स्वतः ही पूरी हो जाएंगी।  आगरा का सभी प्रकार से विकास हो सकेगा।  इस अवसर पर उन्होंने देशभक्ति की भावना प्रकट करते हुए कहा  *मेरे देश की माटी चंदन है,  पग पग पर नंदन वन है,  मेरे देश की माटी चंदन है। 

पूर्व अध्यक्ष श्री किशन गोयल ने अमर शहीदों को नमन करते हुए बताया कि 2022 तक हर प्रकार की प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने जा रहा है।  जब हर प्रकार की प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाएगा तो पर्यावरण में सुधार हो जाएगा।  किंतु साथ ही इस उद्योग के विकल्प के लिए भी ध्यान देने की जरुरत है।  

बीजेपी शहर कोषाध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि आईटी हब से आगरा की बेरोजगारी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इस कार्य को प्राथमिक पर पूरा करने के लिए वे  सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठजनों के साथ समन्यवय से प्रयास करेंगे।  

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आईटी पार्क जो 2015 से बन रहा है।  आज भी काम बहुत कम हो सका है।  चैम्बर ने खुद देख कर इस सम्बन्ध में चैम्बर के संबंध में आवाज उठाई।  जिसके परिणाम स्वरुप जिलाधिकारी महोदय को आदेश आया है कि वह इस कार्य को शीघ्र पूरा कराएं। कोविद 19 की द्वितीय लहार में मेडिकल फैसिलिटीज की किल्लत को देखते हुए आगरा मेडिकल हब /एसएन को एम्स का दर्जा देने की मांग की गयी।  45 एकड़ में मिनी मेडिसिटी एंड ग्रेटर आगरा मेडिसिटी की घोषण हुई।  एसएन में सुपरस्पेशलिटी विंग का आदेश हुआ जिसमें कार्य प्रारम्भ हो गया है।  हमारे लोकप्रिय सांसद डॉ एस पी सिंह बघेल केंद्रीय राज्य विधि एवं न्याय मंत्री बनाए गए हैं इसलिए अब आगरा में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) की स्थापना का कार्य सरल हो गया है।  1050 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के विकास के संबंध में चैंबर द्वारा लगातार अनुसरण किया जा रहा है और उससे नवीनतम जानकारी मिलती रहे इस हेतु नैशनल चैम्बर को परामर्श दात्री समिति में शामिल किए जाने की मांग की गई है।   प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम से मांग कर रही है कि वे इकोबिक्स से निर्माण कार्य प्रारंभ करें।  शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जोधपुर जाल को संचालित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।  जोधपुर झाल में कुछ सुधारों की आवश्यकता है इस हेतु वार्ता करने के लिए सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को चेंबर में बुलाया है।  वार्ता चल रही है। एक-दो दिन के अंदर ही चैम्बर में आने की संभावना है।