हैवानियत की शिकार हुई,स्व.राबिया के आत्मा की शान्ति के लिए दुआएं।


आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

गत 5 सितबंर 2021 वरोज इतवार को एस बी मैडीकल स्टोर टेडीबगिया पर युवा अलवी समाज आगरा की जानिब से सूरजकुंड में हैवानियत का शिकार हुई राबिया सैफी के लिए दुआए मगफिरत कर उनको खिराज ए अकीदत पेश की। व साथ ही दोषियो की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राबिया सैफी की कुछ हैवानों ने बलात्कार कर नृशंस हत्या कर दी थी। जिससे समस्त मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है।

इस मौके पर हाजी सद्दाम शाह, नसीर अहमद अलवी, गुलशेर अली अलवी, गफ्फार अलवी, शमशेर अलवी मुल्लाजी, शफीक अलवी, आरिफ अलवी, शमशेर अलवी उर्फ भोला भाई, इस्पाक अली अलवी, डा बी डी खान अलवी, अब्दुल निसार अलवी, अब्दुल कदीर अलवी आदि मौजूद रहे।