अन्नपूर्णा शाखा द्वारा रंगारंग दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा द्वारा हैवेल्स गार्डन, फतेहाबाद रोड पर रंगारंग दीपावली मिलन एवं डांडिया समारोह आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ तरुण शर्मा, राष्ट्रीय प्रकल्प सदस्य एवं आगरा डीजीसी एडवोकेट बसंत गुप्ता,मां की रसोई संस्थापक  एवं अन्नपूर्णा शाखा संरक्षक नेम कुमार जैन, वित्त सचिव सोमदेव सारस्वत, जिला चेयरमैन एवं शाखा संरक्षक धर्मगोपाल मित्तल ,संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल, कार्यक्रम अध्यक्ष शाखा अध्यक्ष उल्लास दौनेरिया, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी धीरज वर्मा, शालू अग्रवाल , राजकुमार गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, विमल मित्तल ,जितेंद्र मित्तल ,जिला उप चेयरमैन अखिलेश भटनागर, अंबा प्रसाद गर्ग, डॉ अमित सिंघल, डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, राहुल वर्मा ,सीए विवेक अग्रवाल नरेंद्र गुप्ता अमितेंद्र दीक्षित, पवन चौहान, द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में संस्कृति माह  मैं आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता एवं कार्यक्रम संयोजक  को सम्मानित किया गया।

 समारोह में जादूगर द्वारा विभिन्न जादू के माध्यम से समारोह में आए हुए सभी अतिथियों एवं शाखा सदस्यों का मनोरंजन किया।

समारोह में विभिन्न प्रकार के खेलों के माध्यम से मनोरंजन किया गया एवं सभी शाखा सदस्यों द्वारा तेल के दीपक की एक दीपमाला बनाकर  सुंदर सजावट कर हिंदू धर्म के सर्वश्रेष्ठ त्योहार दीपावली को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

मंच संचालन शाखा सचिव विनय गोयल द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष विकास जैन जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली कार्यक्रम संयोजक विवेक गोयल (विक्की भाई) ,अमित अग्रवाल, अभिषेक सिंघल ,डीके जैन ,गुंजन अग्रवाल ,राहुल गर्ग, मनोज गोयल, विष्णु कुमार गोयल ,रीता मित्तल एवं शालिनी जैन एवं श्रीमती अमृता डोनेरिया मेघा गोयल ने।

 कार्यक्रम में महिला शक्ति श्रीमती शालिनी जैन, रीता मित्तल ,निधि सिंघल,  अमृता डोनेरिया, मेघा गोयल ,पायल जैन, ज्योति वर्मा, बिनाका अग्रवाल ,सूची अग्रवाल नीतू गोयल, श्वेता सिंघल मोहिनी गोयल सुमन जैन शालिनी बंसल, सोनम वर्मा श्री गर्ग राधिका बंसल अंजलि जैन कंचन वर्मा द्वारा डीजी के विभिन्न गानो पर डांडिया नृत्य किया गया।

कार्यक्रम में अंकित बंसल, मनोज वर्मा गौरव जैन ,राजा वर्मा, राजन गोयल, आशु गोयल, उत्कर्ष अग्रवाल, विशाल बंसल, सोहेल अग्रवाल ,भूपेंद्र शर्मा एवं उमंग जैन उपस्थित हुए।