ज्ञात-अज्ञात मृतकों की अस्थियों का गंगा में विसर्जन , बल्केश्वर से सोरों तक निकाली यात्रा।



सकारात्मक फाउंडेशन द्वारा निकाली गई अस्थि कलश यात्रा, बल्केश्वर से सोरों के लिए रवाना।

सोरों ,गंगा जी में अस्थि कलश,पूजन व अस्थियों को विसर्जित करते सकारात्मक फाउंडेशन के पदाधिकारी।


-सकारात्मक फाउंडेशन व बल्केश्वर मोक्षधाम समिति ने किया आयोजन।

हिन्दुस्तान वार्ता।आदर्श नन्दन गुप्त

आगराः सकारात्मक फाउंडेशन व बल्केश्वर मोक्षधाम समिति ने ज्ञात-अज्ञात मृतकों की आत्मा की शांति के लिए उनकी अस्थियों का सोरों की गंगा में बुधवार को विसर्जन कर दिया। यह यात्रा सुबह बल्केश्वर मंदिर के सामने से सोरों के लिए रवाना हुई थी।

अस्थि कलशों की इस यात्रा को मेयर नवीन जैन ने धर्म ध्वजा दिखा कर रवाना किया। उन्होंने फाउंडेशन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए अन्य सभी से इसका अनुसरण करने की अपील की थी। उसके बाद यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई बल्केश्वर चौराहा स्थित शक्ति सुशील मंदिर के सामने पहुंची। यात्रा में एक रथ शामिल था, जिसमें अस्थि कलश सजा कर रखे गए थे। इस रथ के पीछे श्रद्धालु भगवत नाम का उच्चारण करते हुए चल रहे थे। इस यात्रा में भागवताचार्य राकेश शर्मा, क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, श्रीअग्रवाल महासभा के बंगालीमल अग्रवाल, एसपी सिंह, पार्षद अमित ग्वाला, बल्केश्वर मोक्षधाम समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तनेजा, सकारात्मक फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रेश गर्ग, ममता सिंघल, रिंकू गर्ग, चंद्रभान कहरवार, सुरेश कंसल,  नागेंद्र अगवाल, सोनू मित्तल, अतुल गर्ग, कृष्ण कुमार गुड्डू, विकास अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल आदि शामिल थे।

यहां से यह यात्रा बसों व अन्य वाहनों से सोरों पहुंची, जहां अस्थि कलशों का पूजन पं.राकेश शर्मा ने कराया। सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उसके बाद सभी सदस्यों व श्रद्दालुओं ने अस्थियों का विसर्जन गंगाजी में किया। इससे पूर्व इन सभी अस्थियों के समक्ष सकारात्मक फाउंडेशन भवन में श्रीमद् भागवत कथा हुई थी।