कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान का हुआ आयोजन।





हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: आज शुकवार को  श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ताजगज मे बड़े बाबा मूलनायक भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किए गए| जिसके दूसरे दिन सर्वप्रथम प्रातः7:00 बजे से भगवान पार्श्वनाथ का जिन अभिषेक एवं शांतिधारा की गई| इसके बाद प्रातः8:00 बजे से कल्याण मन्दिर स्तोत्र विधान ब्रह्मचारिणी गीता दीदी के सानिध्य में संगीतमय संपन्न कराया गया| साय:काल में पारस बाबा की भक्ति व णमोकार मंत्र का पाठ भक्ति भाव से ब्रहमचारणी गीता दीदी भिंड व सभी श्रावकों द्वारा संगीतमय में संपन्न हुआ| इस अवसर पर संजय कुमार जैन,संजयबाबू जैन,विजय जैन योगेश जैन,पारस जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, मीरा जैन,गीता जैन,रितु जैन, समस्त सकल दिगंबर जैन समाज ताजगंज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए|