अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम, आगरा का जनपदीय सम्मेलन सम्पन्न।





हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
रविवार को अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम आगरा का जनपदीय सम्मेलन फोरम के प्रेरणा श्रोत परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 के ज्ञेय सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान एवं आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण तथा उसके समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। मंगलाचरण श्री कमल कुमार जैन द्वारा किया गया। शाखा की प्रगति रिपोर्ट मंत्री श्री मुकेश कुमार जैन द्वारा पढ़ कर सुनाई गई, इसमें अवगत कराया गया कि शाखा ने विभिन्न क्षेत्रों में यथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रौ की आर्थिक सहायता, नेत्रहीन बच्चों की आर्थिक सहायता, वस्त्र वितरण, करोना काल में राशन की किट का वितरण, चिकित्सीय सहायता, साधर्मी बंधुओं को मुद्रा ॠण, आवास ॠण, शैक्षिक ॠण आदि दिलवाने में सहयोग, वृक्षारोपण, छात्रों को कैरियर काउंसलिंग जैसे आज उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर शाखा को प्रथम स्थान से पुरस्कृत किया गया है । मुख्य अतिथि श्री एन के जैन जैसवाल द्वारा अपने अनुभव तथा विशिष्ट अतिथि तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरुण कुमार जैन रपरिया द्वारा जैन समाज का भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान व स्वतंत्रता संग्राम में सहयोग के विषय में प्रकाश डाला गया। डॉ रिचा जैन द्वारा दंत चिकित्सा एवं दंत रोग से बचाव के विषय में अवगत कराया गया। चि स्पर्श जैन ने गुरु भक्ति के सुन्दर भजन से सभी का मन मोह लिया। शाखा अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जैन द्वारा फोरम के इतिहास एवं आगामी कार्यक्रम के विषय में अवगत कराया गया। परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञेय सागर जी महाराज ने अपनी मंगल देशना में सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों में धार्मिक व अच्छे संस्कार प्रदान करने चाहिए। शाकाहार का विशेष प्रचार प्रसार करना है। साधर्मी बंधुओं को बैंकिंग कार्य में अपना सहयोग देना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अवनी कुमार जैन द्वारा किया गया| इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के ट्रस्टी रूपेश जैन (चांदीवाले)श्यामबाबू जैन,धर्मेश जैन,अशोक जैन इंजीनियर बैंक फोरम के सदस्यों ने विशन जैन,अभिषेक जैन, राकेश जैन बजाज जेवी जैन, दिनेश कुमार जैन,जेवी जैन,राजीव जैन,के के जैन,अवधेश जैन,मुकेश जैन, हरिओम जैन,सतीश जैन, शरद कुमार जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त आदि ने सहयोग प्रदान किया|