बच्चों के कोविड टीकाकरण, बूस्टर डोज में भी हेल्प आगरा का "टीका रथ" करेगा सहयोग।

 

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

चिकित्सा के क्षेत्र में निरन्तर अपनी सेवाओं में  विस्तार कर रही हेल्प आगरा संस्था  omicron के बढ़ते मामलों को देखते  3 जनवरी 2022से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोबिड टीकाकरण एंव बूस्टर डोज लगाने  में शासन‌ का सहयोग करेंगी। इसके लिये माननीय सीएमओ श्री अरूण श्रीवास्तव जी ने  संस्था से  सहयोग की अपेक्षा की है।इसके लिए एक  क्रिटिकल एम्बुलेंस पर स्थापित  *टीका रथ* सेवा की ओर  से  निशुल्क  प्रदान रहेंगी। डीजल - चालक  आदि का ख़र्च  भी हेल्प आगरा ही वहन‌ करेगा।

मलिन बस्तियों व ग्रामीण क्षेत्रों में शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान भी  हेल्प आगरा के टीका रथ के सहयोग से चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह से यह  टीका रथ  कोबिड से सुरक्षा प्रदान  कर  20331 लोगों को लाभान्वित कर चुका हैं।