हमला करने वालों के खिलाफ नहीं लिखा मुकदमा।पिनाहट की किशोरी ने एसएससी को दिया प्रार्थना पत्र।

पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान पर लगाया दबंगों को शह देने का आरोप।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। पिनाहट की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी उर्बशी ने एसएसपी ऑफिस में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पिता रामजीलाल मजदूरी करते हैं। 17 मार्च, 2021 को मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे और बहन को पीटा था। इस संबंध में थाना पिनाहट में मुकदमा दर्ज करा दिया। 

      केस में पुलिस ने आरोप पत्र भी लगा दिया है। इस मुकदमे में आरोपी राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए परेशान करते हैं। 19 दिसंबर, 2021 को आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर घर में हमला कर दिया था। परिवार के लोगों की पिटाई की। पुलिस ने मेडिकल कराया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

       किशोरी के पिता रामजी लाल का कहना है कि इन दबंगों को पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान शह दे रहे हैं। उन्हीं के दम पर दबंग हमें निरंतर परेशान कर रहे हैं। हम अपना गांव घर छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।