सामाजिक संस्था "सेवा आगरा" धर्मार्थ चिकित्सालय के पोस्टर का हुआ विमोचन।





-सेवा भवन में 16 मार्च से" सेवा आगरा "धर्मार्थ चिकित्सालय का होगा शुभारम्भ।

हिन्दुस्तान वार्ता।

 आगरा। जिंदगी बचाने की मुहिम में लगी सामाजिक संस्था सेवा आगरा ने सेवा के क्षेत्र में एक और अनूठी पहल करते हुए सेवा आगरा धर्मार्थ चिकित्सालय की शुभारम्भ करने जा रहा है। सुल्तानगंज पुलिया के निकट नवज्योति अपार्टमेंट में बुधवार को सेवा कार्यो के लिए समर्पित सेवा भवन में सेवा आगरा धर्मार्थ चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। 

  सेवा आगरा के संस्थापक- अध्यक्ष एवं आगरा के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल 'पेंट्स" ने बताया कि अब इस सेवा भवन में सेवा आगरा धर्मार्थ चिकित्सालय का 16 मार्च 2022 से शुभारम्भ किया जा रहा है। जहां पर सभी मरीजों का इलाज निशुल्क किया जायेगा। चिकित्सक के परामर्श के साथ ही मुफ्त दवा भी वितरित की जायेगी। चिकित्सालय सोमवार से शनिवार दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक तक खुलेगा। रविवार का अवकाश रहेगा। 

   उन्होंने बताया कि सेवा आगरा संस्था द्वारा बच्चों को निशुल्क छात्रवृत्ति वितरण,  निर्धन लोगों को खाद्यान्न वितरण, मास्क व सैनिटाइजर वितरण के साथ-साथ हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ अभियान और स्वास्थ्य शिविर आदि सेवा कार्य विगत कई वर्षों से जारी है।

   विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के ट्रस्टी संरक्षक तीरथ सिंह कुशवाह ने सेवा आगरा के सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान हरिओम गोयल, डॉ. एसपी सिंह, चेतन वर्मा, सतेन्द्र भी उपस्थित रहे।