हिन्दुस्तान वार्ता । मथुरा
मांट (मथुरा)। ब्रज के प्रख्यात संत ब्रह्मऋषि देवराह बाबा का 32 वां तिरोभाव महोत्सव उनके आश्रम पर 23 जून 2022 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित आयोजित किया गया है।आश्रम के महंत देवदास महाराज (बड़े सरकार) व मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि प्रातः काल ब्रह्मऋषि देवराह बाबा महाराज की स्मृति में कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सायं 5 बजे से संत- विद्वान सम्मेलन, श्रीमहंतों का सम्मान, संत-ब्रजवासी-वैष्णव सेवा एवं (झरा भंडारा) आदि के आयोजन होंगे। जिनमें अनेकों प्रख्यात संत,विद्वान एवं बाबा महाराज के भक्त-श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।
रिपोर्ट:ठाकुर धर्म सिह ब्रजवासी

