आगरा: बलकेश्वर महादेव मंदिर के सामने ,सकारात्मक भवन में हरि बोल सेवा समिति ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग का आयोजन किया।
मुख्य अतिथियों में मुरारी प्रसाद गोयल एकता बिल्डर, मोटीवेटर शालिनी महेश्वरी, धुन गुप्ता, विमल गुप्ता पार्षद, पूजा गुप्ता द्वारा, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की संस्था ममता सिंघल ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में समिति द्वारा समिति के पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोगों को योग के लिए जागरूक कर, कहा कि योग करने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है और उसके शरीर में कोई बीमारी नहीं लगती।
अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल ने बताया कि आज समिति के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया इस आयोजन में 300 से अधिक बच्चे ,बुजुर्ग एवं महिलाओं ने योग कर अपने शरीर को स्वस्थ बनाने का कार्य किया।
इस दौरान समिति संयोजक महेश जौहरी, उपाध्यक्ष राम गोपाल, समिति की मीडिया प्रभारी पूजा, ज्योति गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।


