हमारे संस्कार एवं संस्कृति का अभिन्न अंग है योग: मुख्तार अब्बास नकवी।





हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

फतेहपुर सीकरी,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि योग हमारे देश के संस्कार और संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो हमारे तन-मन को स्वस्थ्य रखता है।

 आज विश्व ने भारत की प्राचीन योग परंपरा को रोल मॉडल के रूप में अपनाया है। हमारे देश के योग गुरुओं ने विदेशों में योग क्लासेज चलाकर, आर्थिक लाभ के साथ साथ, विश्व में योग के महत्व को बताया है।

 फतेहपुर सीकरी लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल ने योग में आए छात्र-छात्राओं , नौजवानों को संबोधित करते हुए, कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है ,जो शरीर व दिमाग को स्वस्थ्य रखती है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसे सभी को अमल में लाना चाहिए।

 इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी मैसूर केले से लाइव संबोधन हुआ। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्पसंख्यक मंत्रालय एवं स्थानीय प्रशासन ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया।

कार्यक्रम में सहायक संरक्षक कलंदर बिंद ,उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी एवं भाजपा के विनोद सांवरिया ,मनोज सिंघल, भाजपा नेता जितेंद्र फौजदार, पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा, राजेंद्र शुक्ला, डॉ रामेश्वर चौधरी, ब्लाक प्रमुख गुड्डू चाहर ,भाजपा नेता प्रहलाद गर्ग,एवं गिरीश शर्मा सहित अनेक प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य, विद्यालयों के प्रिंसिपल ,सामाजिक कार्यकर्ता, सम्मिलित हुए।

रिपोर्ट-आर.के.लवानिया।