आखिर टूट ही गई कमिश्नर बार एसोसिएशन,एवं बनाई नई बार एसोसिएशन ।

 



 -विरोधी गुट के अधिवक्ताओं ने बनाई नई बार एसोसिएशन ।

- पूर्व अध्यक्ष ने विरोधी गुट के अधिवक्ताओं पर बोला हमला।

हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

 कमिश्नरी बार एसोसिएशन, आखिर दो गुटों में विभाजित हो गई ,,। विभाजित गुट के अधिवक्ताओं ने नई बार एसोसिएशन का गठन करते हुए, राजीव कुलश्रेष्ठ को नवगठित ग्रेटर बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष भी चुन लिया।

 शुक्रवार को नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव कुलश्रेष्ठ को निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए ,उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा।

एसोसिएशन के संरक्षक वीरपाल सिंह ने चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका अदा की। नवगठित एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व एसोसिएशन पदाधिकारियों पर जमकर हमला बोला तथा उन पर कई तरह के संगीन आरोप भी लगाए।

 पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कमिश्नरी बार में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय थे जो निरंतर विरोध उत्पन्न कर रहे थे।यही कारण था कि उन्हें भी बार संगठन चलाने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूर होकर नई बार एसोसिएशन का गठन करना पड़ा।

पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि नवगठित दा ग्रेट बार एसोसिएशन निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से अधिवक्ताओं की सेवा करेगी।    आगरा वरिष्ठ संरक्षक वीरेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को द ग्रेट बार एसोसिएशन कमिश्नरी कोर्ट के लिए नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ।

 स्थानीय बार हाल में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का नवगठित बार वक्ताओं ने जोशीला स्वागत किया,। 

शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में राजीव कुलश्रेष्ठ (अध्यक्ष) सुनील कुमार यादव महासचिव सुधांशु कुमार सक्सेना (उपाध्यक्ष) राजेंद्र उपाध्याय( कनिष्ठ )उपाध्यक्ष  जितेंद्र यादव (महासचिव )विजेंद्र यादव( प्रेस )सचिव प्रशांत कुलश्रेष्ठ (कोषाध्यक्ष )योगेंद्र सिंह (ऑडिटर )रविकांत चाहर (लाइब्रेरी )सचिव आदि शामिल थे इसके अतिरिक्त गोविंद सहाय जोहरी संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव पूर्व (अध्यक्ष )शिव नारायण यादव नाहर सिंह यादव पूर्व (डीजीपी )शिव नारायण यादव रामगोपाल शर्मा श्री व्यास सिंह यादव वीरपाल सिंह विवेक तिवारी नवीन कुलश्रेष्ठ शैलेंद्र कुमार शर्मा आदि प्रमुख थे।

रिपोर्ट-आर. के.लवानिया।