क्षत्रिय सभा,शाखा जमुनापार,आगरा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 आज क्षत्रिय सभा, शाखा जमुना पार ,आगरा का शपथ ग्रहण समारोह, दयाल गार्डन, महावीर नगर, आगरा पर आयोजित किया गया।

 जिसमें मुख्य अतिथि डा. धर्मपाल सिंह चौहान ,विधायक ,एत्मादपुर एवं क्षत्रिय सभा जिला अध्यक्ष ठाकुर भंवर सिंह चौहान मौजूद रहे।   

 कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि डॉ धर्मपाल सिंह चौहान  ने नवनियुक्त कार्यकरिणी को पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक रोटी कम खालेना, मगर बच्चो को जरूर पढा लेना। शिक्षा समाज दर्पण होता है।

क्षत्रिय सभा जिला अध्यक्ष ठाकुर भंवर सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज का सदस्यता अभियान चलता रहना चाहिए, जिसमें क्षत्रियों की एकता एवं अखंडता बनीं रहे ।

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षत्रिय सभा महानगर के प्रभारी विनोद परमार ने कहा कि क्षत्रियो को अपने गरीब भाईयों की मदद् के लिये आगे आना चाहिए और हर बर्ष गरीब कन्याओं की शादी करनी चाहिए।

 कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी श्री टीकम सिंह तोमर ने मंचासीन क्षत्रिय बन्धुओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आर पी सिंह जादौन ,विनोद परमार, आर एस तोमर ,रमेश तोमर,नाहर सिंह परमार ,महेश तोमर, डॉ अनिल चौहान , गजेंद्र परमार, सुनील परमार,सौरभ राजावत, आभास सिकरवार, मानवेनदर सिंह चौहान ,नेत्रपाल सिंह चौहान, सपना परिहार, गीता जादौन, रामप्रताप सिंह भैयाजी ,अनुज चौहान, प्रमोद तोमर, अशोक चौहान ,राकेश सिकरवार ,अर्जुन तोमर ,राकेश चौहान ,रंजीत सिंह चौहान, विकास चौहान, ओमप्रकाश चौहान ,लायक सिंह राघव, ललक सिंह परमार ,सुमन पुंडीर, रानी परिहार ,संध्या परमार, अनिल सिसौदिया ,देवेन्द्र चौहान, संग्राम सिंह चौहान ,संजय चौहान, सुमित धाकरे ,आभास सिकरवार, तुकमान सिंह तरकर, मनोज पुंडीर ,अवतार सिंह परमार, नागेन्द्र परमार ,नागेन्द्र सिंह जादौन, सतेन्दर भदौरिया ,रामेश्वर पुंडीर ,शैलेन्द्र पुंडीर ,सौनू सिकरवार आदि लोग शामिल हुए।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष महेश पुंडीर ने की। संचालन महामंत्री नाहर सिंह परमार ने किया 

  धन्यवाद ज्ञापन शाखा के चेयरमैन श्री महेश सिंह तोमर ने किया।