सामाजिक संस्था 'सेवा आगरा' ने सेवा भवन में लगाया नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप।

 


- कैंप में 250 से अधिक मरीजों का किया गया,नि:शुल्क नेत्र परीक्षण।

 - संस्था द्वारा कैंप में चयनित 40 मरीजों का कराया जायेगा नि:शुल्क ऑपरेशन।

 - मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का किया गया वितरण।

हिन्दुस्तान वार्ता।

 आगरा: सामाजिक संस्था सेवा आगरा द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर का आयोजन सुल्तानगंज की पुलिया क्षेत्र में नवज्योति बिल्डिंग स्थित सेवा भवन पर किया गया। जिसमें  250 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण व परामर्श दिया गया।

प्रेम, स्नेह और सद्भाव की प्रतिमा समाजसेवी स्व. स्वदेश चोपड़ा जी की सातवीं पुण्यतिथि पर सेवा आगरा द्वारा सेवा भवन पर मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया है। इस कैम्प के माध्यम से गरीबों व जरूरतमंद लोगों का नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया गया। सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने कहा कि इस कैंप के जरिये हमने उन जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा दिलाने की कोशिश की है, जो आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण अपना इलाज नही करा पाते है और नेत्र रोग से पीड़ित रहते है। साथ ही उन्होंने आंखों की देखभाल के प्रति लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि आंख मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना मानव जीवन अधूरा है। इसलिए इसके देखभाल के प्रति लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।

   सेवा आगरा के संस्थापिका अध्यक्ष सुमन गोयल ने कहा कि शिविर में 255 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। जिले के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित सरन सेठ ने मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कर सलाह दी। इस दौरान जांच में 40 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए। इन सभी चयनित मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी संस्था की ओर से करावाया जायेगा। साथ ही सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गई।

  कार्यक्रम का संचालन, संयोजक बृज भूषण ने किया। इस अवसर पर पप्पू कुशवाह, देवेंद्र सिंह भदौरिया, आशीष बिंदुसार, दीपू शर्मा, मीरा कुशवाह, अनन्या, कुमकुम, हिमांशु आदि मौजूद रहे।