गणपति स्मार्ट सिटी में धूमधाम से मनाई गई हरीयाली तीज।

 - नर्मदा टावर वुमेन्स समिति ने किया तीजोत्सव का आयोजन

हरियाली तीज मनातीं नर्मदा वोमेन्स समिति की सदस्य

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। रविवार को हरियाली पर्व की धूम रही। गणपति स्मार्ट सिटी के नर्मदा टावर के महिला संगठनों ने हर्षोल्लास के साथ तीज मनाई। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें महिलाओं ने सोलह शृृंगार कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने तीज गीत गाकर नृत्य प्रस्तुत किया।

ममता त्रिपाठी बनी तीज क्वीन



नर्मदा टावर समिति के तीज कार्यक्रम में श्रीमती ममता त्रिपाठी तीज क्वीन चुनी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समिति के प्रमुख श्रीमती शैलेश सक्सेना ने किया ,तत्पश्चात समिति सदस्यों ने गणेश वंदना पेश की। 

नर्मदा समिति की महिला मंडल के संरक्षक श्रीमती आराग्या अग्रवाल ने कहा कि सावन में हर तरफ हरियाली रहती है। उन्होंने प्रफुल्लित प्रकृति की तरह सभी के जीवन में वैसा ही उल्लास होने की कामना की। 

नृत्य प्रतियोगिता में तीज क्वीन विजेता ममता त्रिपाठी, उपविजेता शैलेश सक्सेना , खेल में ममता त्रिपाठी एवं डांस प्रतियोगिता में पायल यादव एवं सरिता तिवारी विजेता रहीं। विजेताओं को श्रीमती उर्मिला माहेश्वरी ने पुरस्कार के साथ सुहाग चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नर्मदा वुमेन्स समिति के प्रमुख शालू पालीवाल, रितु सेजवानी,माधुरी दुबे, सरोज ओझा,नलिनी पांडे, रोली अग्रवाल,विंदु यादव,आरती मंडल,कंचन दुबे आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

रिपोर्ट- रवीन्द्र दूबे।