सत्यमेव जयते ट्रस्ट की रक्तदान-नेत्रदान व वृक्षारोपण पर मा.विधायक के साथ हुई चर्चा।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

सत्यमेव जयते ट्रस्ट की रक्तदान,नेत्रदान व वृक्षारोपण के विषयों पर विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल जी के साथ चर्चा हुई। 

उन्होंने सत्यमेव जयते ट्रस्ट की ओर से लोगों को इसके लिए  जागृत करने के लिए राम बारात में प्रचार प्रसार के सुझाव को सराहा।

 विधायक जी कल रात सत्यमेव जयते ट्रस्ट के निवेदन पर ट्रस्ट की बैठक में पधारे थे। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में पात्रों को चिन्हित करने में ट्रस्ट से सहयोग की अपेक्षा की। उन्हें सत्यमेव जयते ट्रस्ट की सेवाओं के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। अध्यक्ष मुकेश जैन ने जिला अस्पताल में सरकार की ओर से एआरवी की व्यवस्था में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, एस.एन की सेवाएं दुरुस्तता के लिए प्राचार्य के स्थाई  व  मैनेजमेंट की अलग से नियुक्ति का प्रस्ताव दिया।

 बैठक का संचालन गौतम सेठ ने किया। बैठक में समाजसेवी डवी सरीन, सन्तोष शर्मा, अनिल कुमार एडवोकेट, रवि अग्रवाल, सुप्रीम कोर्ट की एडवाइजरी  कमेटी के मेम्बर रमन भल्ला, डॉ अरुण सिकरवार,एस के मेहरा,सुनील माहेश्वरी,रवि बंसल ,श्री कांत शर्मा, राम भाई, हरीश वासवानी की उपस्थिति रही।