शिक्षा अधिकारियों की बेरुखी के चलते पीड़ित कर्मचारी एवं उनके परिजन नहीं मनापाएंगे श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

 



- योगी सरकार में अधिकारियों की बेरुखी से त्रस्त हैं पीड़ित कर्मचारी।

हिन्दुस्तान वार्ता।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल एजुकेशन एसोसिएशन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले पीड़ित कर्मचारियों का धरना संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा के कार्यालय पर अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समस्याओं के समाधान को लेकर मुकेश सिकरवार प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में प्रथम दिन शुरू हुआ।

मथुरा जनपद के पीड़ित कर्मचारियों के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा भास्कर मिश्रा एवं उनके कार्यालय में पीड़ित कर्मचारियों की समस्याओं को देख रहे पटल सहायकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने आज भी बुलाया था उक्त सभी आज भी उपस्थित नहीं हुए जिसके चलते मथुरा के किसी भी पीड़ित कर्मचारी का कोई समाधान नहीं हो सका ।

वहीं दूसरी ओर आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा पीड़ित कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न कर गोलमोल आख्या देते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का पूरा ठीकरा आगरा के वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज शर्मा पर फोड़ दिया है कि वह किसी भी पीड़ित की समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं । अधिकारी आपस  में आख्या आख्या   खेल रहे  है कर्मचारियों की समस्या के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है।।

सयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा आरपी शर्मा ने आज अपना रुख कढ़ा करते हुए  चेतावनी अपने अधीनस्थ को देते हुए समाधान करने के निर्देश प्रदान किए है ।।

 प्रथम दिवस पर किसी भी कर्मचारी का कोई समाधान नहीं हो सका।

प्रदेश मंत्री मुकेश सिकरवार ने धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि लगातार धरना जारी रहेगा और करीब 200 लोग जिसमें पीड़ित कर्मचारी एवं उनके परिवारीजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी अधिकारियों की बेरुखी के कारण नहीं मना पाएंगे।

धरना स्थल पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता अयोध्या प्रसाद अग्रवाल ने धरना आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अधिकारियों की बेरुखी कारण कर्मचारी अपनी नौकरी बचाने में लगे हुए हैं अधिकारि जितना उत्पीड़न कर सकते हैं वह कर रहे हैं। कर्मचारी के ऊपर उस कॉलेज का टीचर  प्रिंसिपल प्रबंधक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय  के लिपिक, लेखाधिकारी  सह जिला विद्यालय निरीक्षक तने रहते हैं। 


आज प्रथम दिन धरना स्थल पर राधाचरण सोमेंद्र सिंह सनी टंडन मनीष शर्मा उमेश गुप्ता दयाशंकर वीरेंद्र सिंह चौहान योगेंद्र सिंह राजकुमार अशोक कुमार रंजीत सिंह रामबाबू सुनहरी लाल गौतम कुमार मनीष तोमर रवीना इंसाफ अली सोनू अशोक हितेंद्र सिंह राजीव विनय संदीप शेर सिंह नीरज सिंह महेश शिवपाल लालजी गुप्ता आमीन दशरथ सिंह रामकुमार विनोद कुमार गिरीश त्यागी राकेश चौहान कामिनी सिंह रुस्तम सिंह राकेश बाबू राहुल अभिनव शर्मा अमित माथुर  आदि पीड़ित कर्मचारी एवं उनके परिजन धरना में उपस्थित थे।