किरावली में अभूतपूर्व निकली तिरंगा यात्रा।





 हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

किरावली:देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ, अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को किरावली अछनेरा फतेहपुर सीकरी के अलावा देहाती गांव में भी स्कूली छात्र छात्राओं ने अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा की बृहद रैली निकाली, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा (विधायक )चौधरी बाबूलाल ने किया।अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विधान सभा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के किरावली अछनेरा फतेहपुर सीकरी रुनकता के अलावा देहाती गांव में भी हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

 जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया। सैकड़ों की तादात में स्कूली छात्र छात्राएं तिरंगा झंडा थामे भारत माता की जय.. के उद्घोष के साथ सड़कों पर दौड़ रहे थे।

 तिरंगा यात्रा भूतपूर्व( प्रधानमंत्री )चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल से गुजरती हुई,तहसील मुख्यालय पहुंची। अजमेरा में कोतवाली थाने से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा ब्लाक खंड कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में भाजपा (विधायक )चौधरी बाबूलाल, डॉ रामेश्वर सिंह ,नूतन विनोद अग्रवाल (चेयरमैन )डॉ अशोक अग्रवाल (चेयरमैन) तिलोकचंद डेवारिया (चेयरमैन) फतेहपुर सीकरी के अलावा बड़ी तादाद में स्कूल कॉलेजों के (प्रबंधक) भी शामिल थे विनोद सांवरिया पहलाद गर्ग (ब्लॉक (प्रमुख )श्रीमती गायत्री देवी गिरीश शर्मा जैसे समाजसेवियों ने भी भाग लिया।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।