एक करोड़ पच्चीस लाख की लागत से शहीद रामवीर सिंह के पार्क का होगा निर्माण।



हिन्दुस्तान वार्ता। किरावली 

किरावली में 50 दशक पूर्व एक छात्र आंदोलन में शहीद हुए रामवीर सिंह के नाम दर्ज रामवीर क्रीडा स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए लंबी प्रतीक्षा के बाद नगर पंचायत चेयर पर्सन नूतन विनोद अग्रवाल ने खेल के मैदान को विकसित करने के लिए सवा करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी।

शुक्रवार को रामवीर क्रीड़ा स्थल पर भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल की मौजूदगी में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान वैदिक रीति रिवाज के साथ हवन पूजन का आयोजन किया गया। विधायक चौधरी बाबूलाल और चेयरमैन नूतन अग्रवाल ने नव विकसित खेल मैदान की आधारशिला रखी।

नगर पंचायत के सहयोग से नव विकसित होने जा रहे रामवीर क्रीडा स्थल को आधुनिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर पंचायत प्रवक्ता ने बताया कि पार्क में इंटरलॉक हेलीपैड, रैन वाटर, हार्वेस्ट तीन विशाल गेट का निर्माण इंटरलॉक पाथवे चारो ओर,। चुनावी सभा मंच के अलावा पक्के खरंजा स्ट्रीट लाइट स्थापना कारपेट घास का रोपण हरे-भरे वृक्ष रोपण आदि से सुसज्जित किया जाएगा।

इस पार्क के निर्माण में एक करोड़ पच्चीस लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक चौधरी बाबूलाल डॉ रामेश्वर सिंह चेयरमैन नूतन विनोद अग्रवाल अमरपाल सिंह मुखिया सुंदर लाल बंसल संत कुमार सिंघल गीतम सिंह प्रेम सिंह मुकेश पहलवान गजना देवी सभी सभासद के अलावा तनु सिंगल आर के इंदौलिया सतीश इंदौलिया के साथ अधिशासी अधिकारी राकेश मिश्रा भी मौजूद थे।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।