आगरा:अस्थि विसर्जन यात्रा का पुष्प वर्षा कर, बाजारों में भव्य स्वागत।

 





-विभिन्न धर्मों के गुरुओं ने मुक्ति के लिए की प्रार्थना।

-मृत आत्माओं को गार्ड ऑफ ऑनर।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:आज जहां खून के रिश्ते भी तार तार हो रहे हैं, वहीं श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी अज्ञात  आत्माओं के अस्थि फूलों का विधि विधान से विसर्जन कर, अभिनन्दनीय व वंदनीय सेवा का उदाहरण पेश कर रही है। मानवीय संवेदनाओं में जाति व धर्म कोई महत्व नहीं रखता। इन्हीं उदगारों के साथ विभिन्न धर्मों के  धर्माचार्यों ने अष्टम अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के दूसरे दिन‌ सुभाष बाजार में आयोजित  सर्वधर्म प्रार्थना सभा मे फूलों से सजे मुक्ति रथ पर कलशों में सुसज्जित 3022 मृतकों के  अस्थि फूलों पर श्रद्धा सुमन एवं श्रंद्धाजलि अर्पित की।

 इससे पूर्व हाथी घाट कामख्या देवी मन्दिर से बैड बाजों के साथ  विसर्जन यात्रा निकाली गई । काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। दरेसी, रावतपाड़ा, जौहरी बाजार आदि में पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिनमें सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत सभा, भारत विकास परिषद 'संकल्प', आगरा व्यापार मंडल, लुहार गली व्यापार मंडल ,खाटू श्याम स्वयं सेवक परिवार,केशव कुंज ,आगरा कपड़ा एजेंट एसोसिएशन मुख्य थे। इंडिया राइजिंग की ओर से सुबह विद्युत शवदाह गृह पर अज्ञात मृतकों की आत्म शांति को समर्पित स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में महंत निर्मल गिरी,महंत योगेश पुरी, मौलाना उजैर आलम,फादर बर्गीस केन्नाथ,बाबा गुरुनाम सिंह , डॉ शंकर नाथ योगी‌ व‌  सोमनाथ धाम के योगी जहाज नाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 पुलिस गारद ने सलामी दी। कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि कल सोमवार को प्रातः 5 बजे अस्थि विसर्जन यात्रा सौरो को प्रस्थान करेगी। वरिष्ठ अध्यक्ष सुनील विकल ने बताया कि 3022 मृतकों की अस्थियों में 1500 वारिस मृतकों की अस्थियां भी है।कमेटी द्वारा वारिस अस्थियों का पहली बार विसर्जन किया जा रहा है।महामंत्री राजीव अग्रवाल के अनुसार इनमें मई 2022 तक की अस्थियां शामिल हैं।  

विसर्जन यात्रा में व्यापारी नेता टी.एन.अग्रवाल,मंत्री राजेन्द्र गोयल ,कोषाध्यक्ष रिषी मित्तल , संयोजक संजीव गुप्ता,मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल, समाजसेविका शीतल अग्रवाल,भारत विकास परिषद के मुकेश मित्तल, रुपल गोयल, श्याम भोजवानी, ममता शर्मा, दीपिका गुप्ता, पंकज अग्रवाल, विरजू भाई, सहित आगरा व्यापार मंडल,आगरा क्लाथ मर्केंटाइल एसोसियेशन, विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सभा का संचालन राजीव पोद्दार ने किया। शान्ति दूत बंटी ग्रोवर का सहयोग रहा।कल सुबह वाटर वर्क्स चौराहे पर क्षेत्रीय पार्षद विसर्जन यात्रा को विदाई देंगे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।