आगरा रामलीला विशेष: श्री राम-सिया जी का आशीर्वाद पाकर धन्य हुए आगरावासी।





हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आगरा की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों के स्वागत- सम्मान में आज बुधवार को विजय नगर कोलोनी क्षेत्र  स्थित विजयश्री अपार्टमेंट में स्वागत व प्रसादी का आयोजन किया गया।

 भगवान राम ने भाई लक्ष्मण व सीता सहित सजे स्वरुप में अपने भक्तों को दर्शन दिये। राम दरबार फूलों से सजाया गया था।

भगवान श्रीराम का आशीर्वाद पाकर लोग अपने को धन्य समझ रहे थे। क्षेत्रीय पुरुष व महिलाओं आदि सभी में दर्शनों के लिए बहुत उत्साह था। सारा क्षेत्र आज राममय नजर आ रहा था।

राम लीला मंडली की राम स्तुतियों से लोग भाव विभोर हो रहे थे।

 ये आयोजन विजयश्री अपार्टमेंट निवासी व "समाजसेवी संदीप गुप्ता" की ओर से किया गया था। उन्होंने परिवार सहित स्वरुपों की आरती उतारी, दक्षिणा भेंट की।   इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल , मंत्री राजीव अग्रवाल, व्यापारी नेता टी.एन.अग्रवाल आदि का पगड़ी बांधकर सम्मान भी किया गया।

मीडिया समन्वयक नन्दकिशोर गोयल ने बताया कि इस मौके पर काफी संख्या में व्यापारिक,धार्मिक व सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि शामिल रहे।सभी ने इस प्रकार के आयोजन की सराहना करते हुये कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों में भारतीय संस्कृति की भावना जागृत होगी,और वे श्रीराम- सीताजी जैसे आचरणों का अनुपालन करेंगे।

 रिपोर्ट-असलम सलीमी।