महाराजा अग्रसेन सेवा समिति सुल्तानपुरा ने निकाली, महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा।

 




 हिन्दुस्तान।आगरा

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति सुल्तानपुरा आगरा द्वारा  मंगलवार 27/9 /2022 को महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा -सुल्तानपुरा,अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर,विशेश्वरगंज, लाल कुर्ती, मोहनलाल की प्याऊ से होती हुई अल्लाह बाग चौराहा, सदर  बाजार,नौलक्खा सदर स्थित माना मंडपम पर  समापन हुआ।

इस शोभायात्रा में 18 घोड़ों 

पर महाराजा अग्रसेन के पुत्र विराजमान थे एवं चार बग्घियों में  महाराजा अग्रसेन थे और एक बग्गी में उनकी मूर्ति विराजमान थी। ऊंटों की संख्या 4 थी,  करोड़ीमल एवं सेनापति  विराजमान थे।

 शोभा यात्रा का अग्रवाल समाज  महिला पुरुषों के साथ साथ अन्य समाज ने भी जगह-जगह स्वागत किया।

 अग्रवंशियों ने नाच गाने के साथ यात्रा निकाली, जिसमें काफी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे मौजूद थे। जिसका समापन, सदर बाजार स्थित मानव मंडपम में हुआ। माना मंडपम में अग्रवाल संगठन द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया।

  मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा यह कहा गया कि महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का छावनी क्षेत्र में अनावरण किया जाए। सभी उपस्थित वृद्ध, पुरुषों, महिलाओं ने इसका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि सर्वश्री नवीन जैन, एसपी सिंह बघेल, महेश गोयल,पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉक्टर जी एस धर्मेश, विनय अग्रवाल, विनय पाटनी, माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया एवं महाराजा अग्रसेन के स्वरूप के साथ-साथ उनके पुत्र के स्वरूपों का भी स्वागत किया गया एवं पुरस्कार दिए गए।

अध्यक्ष अरुण कुमार गोयल का भी साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

 स्वागत करने वालों में अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष राजेश गोयल, महामंत्री मुदितअग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अन्य पदाधिकारी ने स्वागत किया।

  कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यगण जगदीश प्रसाद गोयल, कृष्ण कुमार गोयल, रामकिशन अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल,  राहुल अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, विशाल अग्रवाल,  प्रदीप गोयल, प्रवीण गोयल, महेश चंद गोयल, सुनील गोयल, राधावल्लभ, सुनील अग्रवाल,आदि प्रमुख थे।