नगर में जलभराव की समस्या के विरोध में वकीलों ने उप जिला अधिकारी को घेरा।

 

  


हिन्दुस्तान वार्ता:आगरा(किरावली) 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी और नगर पंचायत प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में वकीलों ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रशासन अधिकारियों के खिलाफ उत्तेजित नारेबाजी की। उप जिला अधिकारी के आश्वासन के बावजूद भी अधिवक्ता प्रदर्शन समाप्त करने के लिए राजी नहीं हो सके। वकीलों ने ऐलान किया है कि जब तक जन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन अनुचित कालीन समय तक जारी रहेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता मूरत ध्वज सिंह इंदौरिया एडवोकेट के आह्वान पर उनके समर्थन में आए वकीलों ने जल समस्या के विरोध में दिन भर आंदोलन प्रदर्शन किया। तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित हुए धरना प्रदर्शन के माध्यम से अनेक अधिवक्ताओं ने अपने संबोधन में नगर पंचायत और नेशनल अथॉरिटी अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। अधिवक्ताओं ने कहा कि समूचा नगर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है विभागीय एवं प्रशासनिक अफसर कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मौके पर आए उप जिलाधिकारी ने समस्या समाधान के लिए 1 हफ्ते का समय मांगा लेकिन नाराज अधिवक्ता सहमत नहीं हो सके मूरत ध्वज सिंह एडवोकेट ने कहा कि  जब तक जन समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक अनिश्चितकालीन समय तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा धरना स्थल पर रूप नारायण गुप्ता दिगंबर सिंह चाहर अनेक सिंह वर्मा मुनेश लवानिया मोहन लाल शर्मा गजेंद्र सिंह इनोलिया देवेंद्र सिंह दिनेश इंदौरिया मानसिंह वर्मा मोहसिन खान नाहर सिंह रामस्वरूप शर्मा आदि प्रमुख थे।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।