मनोहर सिंह और तोषी द्विवेदी के छठ गीत 'सुगवा घवधाव से झांके' ने मन मोह लिया।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।बिहार

भोजपुरी इंडस्ट्री में हर दिन, एक से बढ़कर एक ,छठ गीत  रिलीज हो रहे हैं और इन गीतों को हर कोई खूब पसंद कर रहा है। लोगों द्वारा भोजपुरी स्टार्स के गानों को खूब प्यार और दुलार मिल रहा है। इसी कड़ी में अब सिंगर मनोहर सिंह का नया छठ गीत शामिल हो गया है। इस गाने के बोल 'सुगवा घवधाव से झांके' हैं। इसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म किया है और उन्हें मांग में लंबा सिंदूर लगाए, साड़ी में छठ घाट पर सूर्य देव को मनाते हुए देखा जा सकता है। वो भक्तिभाव में डूबी हुई हैं। 

भोजपुरी गाना 'सुगवा घवधाव से झांके' के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस छठ गीत को खुद मनोहर सिंह और एक्ट्रेस तोषी द्विवेदी पर फिल्माया है।

गीत की शुरुआत में दोनों छठ मइया के लिए अपनी फल फूल से टोकरी सजाते है और घाट पर जाते हैं।इसके बाद मनोहर सिंह गाते हैं कि सुगवा घवधाव से झांके एक टाक पूर्व ओरी ताके अर्ज करीला माई जानी तू भलाइया सुरुज के रथ पे सवार होके आइहा।

लिंकः https://youtu.be/jdPbXVUhKFA

गाने में दोनों का भक्तिभाव देखते ही बनता है। इसमें दोनों की केमेस्ट्री एक दूसरे के साथ बेहद ही सुंदर और मनमोहक लग रही है। जिसे देखकर व सुनकर आपके भी मन मे छठ मईया के व्रत करने की भावना जागृत हो उठेगी।  

'सुगवा घवधाव से झांके' के सिंगर मनोहर सिंह है। इसके लिरिक्स बिमल बावरा एंड मृत्युंजय सिंह सिप्पी ने लिखे हैं। वही म्यूजिक अजय सिंह AJ, असलम मिर्जापुरी ने तैयार किया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन रवि पंडित और एडिट दीपक पंडित ने किया है।

रिपोर्ट-ब्रजेश मेहर।