शिल्पी राघवानी और नेहा राज का छठ गीत 'केरवा के पतवा पर' हुआ रिलीज।

  


हिन्दुस्तान वार्ता। बिहार

आस्था के महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ आज से हो रहा है। इस चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। छठ का व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि इस दौरान व्रती को लगभग 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखना होता है। बिहार में सूर्य उपासना का महापर्व छठ आते ही हर घर और मुहल्ले में छठ के गीत बजने लगते हैं। बिहार में इस पर्व का एक अलग ही महत्व है, दूसरे देश और शहर में रहने वाले लोग भी इस पर्व में बिहार आते हैं। हालांकि आज इस ग्लोबलाइजेशन के दौर में छठ महापर्व अब विदेशों में भी मनाया जाने लगा है। इसी बीच छठ व्रत करने वाले भक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रोजाना छठ गीत रिलीज किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिंगर नेहा राज की मधुर आवाज में छठ गीत 'केरवा के पतवा पर' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 

लिंकः https://youtu.be/-S9bGpZ4_Yc

इस गीत को अभिनेत्री शिल्पी राघवानी पर फिल्माया गया जहै। जिन्होंने कुछ ही समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस सॉंग में अभिनेत्री अपने ऑनस्क्रीन पति को छठ की तैयरी करने को कह रही है। वही आने जाने वाले लोगों के मुंह से छठ गीत सुनाई देने लगे है है ऐसा अपने पिया को बता रही है। वही वे उनसे घटा पर जाने की बात कर रही है। इस तरह के गीतों से मन मे एक अलग तरह का उत्साह भर जाता है। गाने में बैकग्राउंड डांसरों का भी भरपुर उपयोग किया गया है। जिससे गाने में और आ गई है। 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज 'केरवा के पतवा पर' को नेहा राज ने गाया है। वही इसको एमएन सोनू ने लिखा है।इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसका निर्देशन रवि पंडित और एडिट दीपक पंडित  ने किया है।