आगरा: कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्या की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:आज,मा० कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, श्रीमती बेबी रानी मौर्या की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम श्री मती मौर्य ने वायु विहार व दुरैठा में जल भराव व सड़कों की समस्या एवं धनौली में नाले की समस्या तथा नाहरगंज टूण्डला मार्ग पर यमुना नदी सेतु पर ओवर ब्रिज के कार्यो पर कार्य संतोषजनक न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, तथा उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपरोक्त कार्यों एवं वायु विहार में 30 फीट सड़क का निर्माण तथा जल निकासी को सीवर लाइन से जोड़ने का कार्य तत्काल कराया जाये। उन्होंने  निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की समस्त सड़कें 15 नवम्बर तक गढडे मुक्त हो जानी चाहिए। इसके बाद श्रीमती मौर्या ने जनपद की नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य शीघ्र कराकर कृषको को सिंचाई हेतु पानी व सिंचाई हेतु बिजली की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में आलू किसानों की समस्या पर भी विचार किया गया एवं डी ए पी की समस्या हेतु तत्काल समाधान कर कृषकों को उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि गायों में लम्पी बीमारी हेतु ग्रामों में कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जाये तथा उन्होंने नगर निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि  आगरा में बहुत अत्यधिक टूरिस्टों का आवागमन रहता है साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जावे। उक्त के क्रम में मा० मन्त्री महोदया जी ने महिला सुरक्षा हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। महिलाओं की सुरक्षा व उनकी शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण किया जाये तथा परिवारिक कलह हेतु दंपत्ति को बैठाकर काउंसलिंग समयबद्ध करायी जाये और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री ए मणिकंडन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -असलम सलीमी।