आगरा: श्रीकृष्ण लीला में हुआ कालीदह की लीला का मंचन।




काली दह पर खेलन आयौ री, मेरौ बारो सौ कन्हैया...

यशोदा के रुदन से दर्शकों के नेत्र हुए सजल।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगराः श्रीकृष्ण लीला कमेटी के तहत गौशाला में हो रहे महोत्सव में बुधवार को कालीदह लीला का मंचन किया गया। जिसमें माता यशोदा के करुण रुदन सुन कर श्रोताओं की भी आंखें सजल हो गईं।

  राधा विनोद लीला संस्थान, वृंदावन के लीला निर्देशक स्वामी श्रीराम शर्मा (निमाई) के निर्देशन में कलाकारों ने प्रभावशाली मंचन किया।  लीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीकृष्ण यमुना तट पर ग्वालों के साथ गेंद खेल रहे हैं। खेलते-खेलते गेंद यमुना में चली जाती है। अब उसे गेंद लेने के लिए कौन जाए, इस पर बहस होती है। क्योंकि उसमें कालिया नाग रहता था। अंत में कान्हा ही यमुना में गेंद लेने कूद गए। काफी देर तक श्रीकृष्ण यमुना से नहीं निकले तो उनके सखाओं को चिंता हुई। थोड़ी देर में ब्रजवासी यमुना के तट पर एकत्र हो गए। माता यशोदा को पता चला तो वे रोती बिलखती हुई तट पर आईं। उनके रुदन को सुन कर सभी दर्शकों की आंखें अश्रु से भीग गईं। कुछ देर बाद कान्हा कालिया नाग के फन पर नृत्य करते हुए निकल आए। जिसे सभी में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान मंडली के कलाकारों ने गाया-काली दह पर खेलन आयो रे, मेरौ बारो सौ कन्हैया...।

इसके अलावा वत्सासुर वध, वकासुर वध,अधासुर वध, धेनकासुर वध की लीलाओं का मंचन किया गया। 

इस मौके पर श्रीकृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, महामंत्री विजय रोहतगी, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, लीला संयोजक के.के. अग्रवाल,मनोज नागाजी, संजय गर्ग, प्रवक्ता-धर्मेन्द्र कु.चौधरी,संजय गोयल, मनोज बंसल,राजेश अग्रवाल, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, अनूप गोयल, कैलाश खन्ना, पंकज मोहन शर्मा,निशा सिंघल,विक्की गोयल (काव्या स्टूडियो) आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

भवदीय

मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीकृष्ण लीला कमेटी,आगरा 

मोबाइल नंबर 94121 54321