देव दीपावली पर, कैलाश घाट पर बिखरी अनुपम छटा।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा।श्री कैलाश मन्दिर आगरा के मौनी घाट पर देव दीपावली के उपलक्ष्य मे आज दीपदान,यमुना मैया की आरती एवम अभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 सैकड़ों की संख्या मे उपस्थिति भक्त जनों  के साथ घाट पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ,कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय,राज्यमंत्री  स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति,प्रमुख उद्योग पति पूरन डावर,रेणुका डंग,बबिता चौहान,मठ प्रशासक हरिहर पुरी,मनोज कुमार, आर के मिश्रा,सुभाष ढल,बंटी ग्रोवर, निर्मला दीक्षित,विधायक विजय शिवहरे,बसंत गुप्ता,सोनी त्रिपाठी ,महंत अभिषेक गिरी,शिवम गोस्वामी,पल्लवी महाजन, सोनिया जैन,प्रीति चौहान आदि ने हजारों की संख्या दीप प्रज्ज्वलित किए।

विभिन्न दीजायन मे लगाए हुए दीपक इसकी छटा को और अधिक आकर्षक बना रहे ।

जय श्री राम, स्वास्तिक, राधे राधे जैसे अगिनत दीपो की लड़ी नयना भी राम नजारा प्रस्तुत कर रही थी।

प्रारंभ मे कार्यक्रम के संयोजक महंत निर्मल गिरी जी ने मंत्रोचार के साथ यमुना मैया का पूजन करवाया। कार्यकम की भव्यता एवं दिव्यता से भगत जन आनंद विभोर हो गए।

धन्यवाद ज्ञापन महंत अभिषेक गिरी ने दिया।