ताज प्रेस क्लब चुनाव: विवेक जैन, प्रभजोत कौर, मनोज मिश्रा, आशीष भटनागर,पीयूष समेत अनेक प्रत्याशियों ने भरे पर्चे।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा, 02 अक्टूबर। जिले के पत्रकारों की संस्था ताज प्रेस क्लब में चल रही चुनाव प्रक्रिया में आज बुधवार को नामांकन जमा करने के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के दावेदार अशोक अग्निहोत्री ने ढोल नगाड़े संग नामांकन भरा। उनके साथ महासचिव पद पर विवेक जैन, प्रभजोत कौर रघुवंशी, कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष शर्मा, राम निवास शर्मा ने पर्चे जमा किए। इसके अलावा आज उपाध्यक्ष और सचिव के तीन-तीन पदों के लिए और कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों पर भी बड़ी संख्या में पर्चे भरे गए।

 प्रेस क्लब में ये नजारा पहली बार देखने को मिला। ढोल की थाप पर नृत्य करते समर्थकों के बीच अशोक अग्निहोत्री और साथी प्रत्याशियों ने जुलूस के रूप में प्रेस क्लब में प्रवेश किया। मौजूद समर्थकों ने पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत किया। 

 दोपहर दो बजे अशोक अग्निहोत्री और साथी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। चुनाव अधिकारी विनोद भारद्वाज व राजीव सक्सेना ने नामांकन पत्र स्वीकार किए।

आज इन्होंने किए नामांकन दाखिल।  👇

अध्यक्ष :- ओम ठाकुर, भुवनेश श्रोत्रिय।

उपाध्यक्ष पद:- मनोज मिश्र, रमेश राय, आशीष भटनागर और अनुपम चतुर्वेदी।

महासचिव :- विवेक कुमार जैन, प्रभजोत कौर, अधर शर्मा।

सचिव :- पवन तिवारी, श्यामल गांगुली, मोहनलाल जैन, यतीश लवानिया, वीरेंद्र गोस्वामी, मुनीन्द्र शंकर त्रिवेदी, राजीव दधीच।

कोषाध्यक्ष :- मनोज मित्तल, रामनिवास शर्मा, पीयूष शर्मा।

कार्यकारिणी सदस्य:- संदीप जैन, शरद शर्मा, अमित पाठक, अरुण रावत, हरिओम रावत, डा एमसी शर्मा, शशिकांत मिश्रा, मोहनलाल जैन, रामहेत शर्मा, मनोज गोयल, सूर्य प्रकाश, जय सिंह वर्मा, राजेश वर्मा, शरद शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।