गिर्राज धरण, हम तेरी शरण,श्रीकृष्ण लीला में इंद्र का किया मान मर्दन।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।धर्मेन्द्र कु.चौधरी

आगराः श्रीकृष्ण लीला में शनिवार को गोवर्धन लीला का मंचन किया गया, जिसमें भगवान गोवर्धन नाथ के जयघोष गूंजते रहे। अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।

वाटर वर्क्स स्थित गौशाला में शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ थी। सभी ने गोवर्धन नाथ भगवान की लीला का मंचन देखा और भरपूर आनंद उठाया। श्रीराम शर्मा (निमाई) वृंदावन वालों के निर्देशन में कलाकारों ने बहुत शानदार और मनमोहक मंचन किया।

हर वर्ष बृज में इंद्र महाराज की पूजा होती थी, लेकिन कन्हैया ने कहा कि इंद्र महाराज की नहीं, बल्कि गोवर्धन महाराज की पूजा की जाएगी। एक बार तो बृज वासियों ने कन्हैया की बात का विरोध किया, लेकिन बाद में सब ने कन्हैया की बात मानी और गायों तथा गायों से प्राप्त द्रव्यों की पूजा की। इस पर इंद्र क्रोधित हो उठे और उन्होंने वृंदावन क्षेत्र में घनघोर वर्षा की। 

इस पर श्री कृष्ण ने इंद्र के घमंड को चूर करते हुए अपनी अंगुली से ही ब्रजवासियों के सहयोग से गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने के साथ-साथ गो वंश की रक्षा की।

लीला के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार इंद्र का मानमर्दन करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन लीला की। जिसका सभी दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

लीला के बाद गोबर से बनी 15 फुट की गोवर्धन प्रतिमा का पूजन सभी श्रद्धालुओं ने किया। खील,बताशे और अन्नकूट का प्रसाद लगाया। परिक्रमा लगाई। पूंछरी के लोटा की जय, गोवर्धन महाराज, जाके सिर पर मुकुट बिराज रह्यो,  गिर्राध धरण, हम तेरी शरण आदि लोकगीत गाए गए। जयघोष से आयोजन स्थल गूंज उठा।  

 मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी व अशोक आटो सेल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डा.रंजना बंसल,प्रमुख समाजसेवी बीपी आयल के भरत भाई थे।

आरती उतारने वालों में कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, महामंत्री विजय रोहतगी, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, संजय गोयल चेली भाई, विष्णु अग्रवाल, केके अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मनोज बंसल, मुरारीलाल गोयल पेंट वाले, सुमन गोयल, पीके मोदी, सुरेंद्र मित्तल,कैलाशचंद अग्रवाल, शेखर गोयल, एसपी सिंह,राजेश अग्रवाल, निशा सिंघल,आशीष रोहतगी,प्रभात रोहतगी,आदि प्रमुख थे।

पूजन -अर्चना में पण्डित कोयल शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

 छाया-विक्की गोयल(काव्या स्टूडियो)

-------------------------

कृष्ण लीला,फूलों की होली व दीपोत्सव आज।

श्रीकृष्ण लीला में रविवार को फूलों की होली होगी। दीपोत्सव मनाया जाएगा। तांडव नृत्य भी प्रमुख आकर्षण होगा।