श्रीकृष्ण लीला में,भगवान श्रीकृष्ण की नटखट लीलाओं पर रीझे दर्शक।




- मैया मोरी मैं नहीं माखन खायौ...।

- कारागार मंत्री ने स्वरूपों का किया पूजन।

हिन्दुस्तान वार्ता।धर्मेन्द्र कु.चौधरी

आगराः भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं हर व्यक्ति का मनमोह लेती हैं। उनके नटखट अंदाज से सभी ब्रजवासी आनंदित होते थे। शुक्रवार को वही आनंद गौशाला, वाटर वर्क्स में हो रही लीला में दर्शकों ने उठाया। माखन चोरी की लीला में आनंद की भरपूर बरसा हुई।

बचपन से ही कन्हैया को मक्खन बहुत पसंद था। माता यशोदा कृष्ण को जो मक्खन देती थीं, उससे उनका मन नहीं भरता था। इसलिए, मैया जहां भी मक्खन रखतीं कृष्ण चुपके से ब्रज के सखाओं के साथ आकर सारा माखन खा जाते थे।  यशोदा को कुछ समझ नहीं आया कि माखन कौन चुरा रहा है। उन्होंने एक दिन चुपके से मक्खन से भरे छोटे-छोटे घड़ों को रस्सी के सहारे ऊपर टांग दिया, लेकिन श्री कृष्ण की नजरों से क्या छिप सकता है, उन्होंने माता को मक्खन रखते हुए देख लिया।

उन्होंने सभी ग्वालों को इकट्ठा किया और एक घेरा बनाया। उसके ऊपर चढ़कर मटकी फोड़ी और सारे दोस्त पूरा माखन चट कर गए। यशोदा यह सब चुपके से देख रही थीं। बोलीं, अच्छा तो तुम हो वो माखन चोर, जिसने मुझे बहुत परेशान किया है। कृष्ण, माता को देखकर हंसने लगे और बोले “मैया मैं नहीं माखन खायो।” इस पर माता बोली कि अपनी मैया से ही झूठ बोलते हो कृष्णा।

कन्हैया की भोली-सी सूरत देखकर और उसकी प्यारी-सी बात सुनकर यशोदा ने कृष्ण को अपने गले लगा लिया और बोलने लगीं मेरा प्यारा नटखट माखन चोर। बस तभी से श्री कृष्ण को प्यार से माखन चोर कहकर बुलाया जाने लगा। डांडिया नृत्य भी लीला में हुआ। लीला में स्वरूपों की मिठास भरी ब्रजभाषा सभी का मन मोह रही है।

लीला में मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति थे।उन्होंने स्वरूपों का पूजन किया। 

उनका स्वागत श्रीकृष्णलीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मदन अग्रवाल ने किया। महामंत्री विजय रोहतगी, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, लीला संयोजक केके अग्रवाल, संजय गोयल चेली, अशोक गोयल, विष्णु कुमार अग्रवाल, अनूप गोयल, आदर्श नंदन गुप्ता,अनीश अग्रवाल, श्याम सुंदर, एसपी सिंह, ब्रजेश अग्रवाल, रमन गोयल, मयंक मित्तल, , केसी अग्रवाल, एसपी सिंह, मनोज बंसल, प्रभात कुमार रोहतगी आदि ने किया,एवं स्वरूपों की आरती उतारी।संचालन सचिन सारस्वत ने किया।छाया-विक्की गोयल(काव्या स्टूडियो)

गोवर्धन लीला आज:-

गौशाला, वाटर वर्क्स में हो रही श्रीकृष्ण लीला में शनिवार को शाम 6 बजे गोवर्धन लीला होगी। गोवर्धन की आकर्षक प्रतिमा बनवाकर उसका पूजन किया जाएगा।