सत्यमेव जयते ट्रस्ट की मदद से अम्मा व उसके परिवार के लोग पहुंचेंगे अपने घर (बिहार)।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

एस.एन. हॉस्पिटल में एक माह के दौरान चले इलाज में सारे पैसे खर्च हो जाने पर दरभंगा,बिहार निवासी मरीज 62 वर्षीय अम्मा इन्द्रमुखी के परिजनों के पास अपने घर बिहार पहुंचने तक के पैसे नहीं बचे थे। 

हाॅस्पीटल ने भी डिस्चार्ज कर दिया था।जानकारी पर सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने अपने खर्चे पर तत्काल कोटे में थर्ड एसी कोच में रिजर्वेशन करा कर उनकी ट्रेन से अपने घर, बिहार पहुंचने  की व्यवस्था की। घर पहुंचने की व्यवस्था हो जाने पर इन्द्रमुखी व परिजनों पर खुशी के आंसू झलक उठे।

एक माह पूर्व बिहार निवासी देहाती यह अम्मा अपने पति ,दो बेटों व बहू के साथ मथुरा वृन्दावन दर्शन करने आई थी।  पैर फिसलने से अम्मा का कूल्हा टूट गया था।मथुरा से उसे एस.एन.हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

जहां उसका कूल्हा का आपरेशन तो हो गया,लेकिन एक माह के दौरान चले इलाज में उनके सारे पैसे खर्च हो गये।खाने पीने तक की दिक्कत खड़ी हो गई।दो दिन पहले हास्पिटल ने भी डिस्चार्ज कर दिया था। पैसे न होने के घर पहुंचने की समस्या से चिन्तित हो रहे थे। मदद की गुहार लगाई  लोगों से,लेकिन व्यवस्था नहीं बनी। सत्यमेव जयते ट्रस्ट के महामंत्री गौतम सेठ के संज्ञान में आने पर उन्होंने उनके खाने पीने की व्यवस्था कर, घर जाने की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। 

एम्बुलेंस में आ रही दिक्कत को देखते पांचों लोगों का तत्काल कोटे से एसी कोच में रिजर्वेशन करा कर उनके घर पहुंचने की व्यवस्था की।  

ट्रेन स्वतन्त्रता एक्सप्रेस दरभंगा, बिहार के लिए अलीगढ़ से है। मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर गोयल ने बताया कि गत शाम को एम्बुलेंस से सभी को अलीगढ़ पहुंचने की व्यवस्था भी कराई।