श्रीकृष्ण लीला महोत्सव : कंस वध होते ही,गूंज उठे जयघोष।

 


-आकर्षक आतिशबाजी के बाद हुआ पुतला दहन।

हिन्दुस्तान वार्ता।धर्मेन्द्र कु.चौधरी

आगराः आकर्षक आतिशबाजी, भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष और कंस के 72 फुट ऊंचे पुतले का दहन। यह माहौल था श्रीकृष्ण लीला का, जहां सोमवार को कंस वध की लीला का मंचन किया गया। 

वाटर वर्क्स चौराहा स्थित गौशाला परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण लीला में सोमवार को दर्शकों की संख्या काफी थी। यहां मंच पर दिखाया गया कि राजा कंस ने  अपने भांजे भगवान श्रीकृष्ण का वध करने के लिए कागासुर, बकासुर, नागासुर, बगुलासुर आदि राक्षसों को भेजा, लेकिन  भगवान श्रीकृष्ण ने सभी का वध कर दिया। श्रीकृष्ण को राजा कंस ने अपने महल बुलाया और उनके वध के लिए हाथी को मंगाया। श्रीकृष्ण ने उस हाथी को भी मार दिया। उसके बाद कंस और श्रीकृष्ण में मल्ल युद्ध हुआ उसमें श्रीकृष्ण को खरोंच तक नहीं आई। आखिर में भगवान श्रीकृष्ण कंस का वध कर देते हैं। कंस वध होते ही पंडाल में जय कन्हैया लाल की के जयकारे गुंजायमान होने लगे थे। 

कंस वध की लीला के बाद, आकर्षक आतिशबाजी हुई, जो लगातार एक घंटे तक चली। जिसमें श्रीकृष्ण और गाय का चित्र भी दिखाया या। नाचता मोर, झूला झूलते राधा-कृष्ण के चित्र भी आतिशाबाजी से प्रदर्शित किए गए। आतिशी फुहारे, आकाश से गिरते सितारे भी मनमोहक रहे। श्रीकृष्ण लीला कमेटी भी आतिशबाजी से लिखा हुआ दिखा था। 

आतिशबाजी होते ही 70 फुट ऊंचे कंस के पुतले के पास भीड़ एकत्र हो गई। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप ने अग्नि बाण से पुतले में आग लगा दी। पहले तो पुतला हंसता हुआ दिखा और बाद में उसके हाथ में लगी चरखी चली और पुतली भी चलती हुई दिखाई दी। थोड़ी ही देर में पुतला जल कर राख हो गया। 

  इस दौरान सभी दर्शक जयघोष करते रहे। श्रीकृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, महामंत्री विजय रोहतगी, लीला संयोजक के.के. अग्रवाल,संजय गर्ग, विष्णु अग्रवाल, पी.के. मोदी, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल,मनोज बंसल,राजेश अग्रवाल,निशा सिंघल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, गिर्राज बंसल, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल चेली भाई,प्रभात रोहतगी,आशीष रोहतगी,अमित अग्रवाल (देवी भक्त),अनूप गोयल, महेश जौहरी, आदर्श नन्दन गुप्ता,एसपी सिंह, कैलाश खन्ना आदि ने आरती उतारी।पूजन-अर्चना में कोयल शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

छाया-विक्की गोयल(काव्या स्टूडियो)

----------------------

कृष्ण-बल्देव शोभायात्रा आज:-

आगराः गौशाला में हो रही श्रीकृष्ण लीला में मंगलवार को  श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के अनुसार,ये शोभायात्रा गौशाला, वाटर वर्क्स से शाम 6 बजे शुरू होगी। इसमें करीब 35 झांकी होगी, जो विभिन्न देवी-देवताओं की होंगी। यह शोभायात्रा जीवनीमंडी, बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसेरट बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई गौशाला वापिस आएगी।