अन्नपूर्णा सेवा समिति के सहयोग से केन्द्रीय कारागार में स्थापित कराई गौ काष्ठ मशीन।



- संस्था ने आर्थिक दंड अपनी ओर से अदा कराकर, दो कैदियों को रिहा कराया।

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 सामाजिक संस्था सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने अन्नपूर्णा सेवा समिति के सहयोग से सेंट्रल जेल में एक गौ काष्ठ मशीन स्थापित कराई है। जिससे गाय के गोबर से लकड़ी तैयार होगी। शुक्रवार को इसका उदघाटन प्रदेश के कारागार एवं होम गार्ड विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति के कर कमलों द्वारा किया गया।  उन्होंने जेलों को किये जा रहे, सत्यमेव जयते के योगदान को सराहा। महामंत्री गौतम सेठ ने मंत्री का ध्यान शवदाह में इस लकड़ी का प्रयोग कराने की ओर आकर्षित किया।जिससे पेड़ों के कटान रुकेगा, साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा होगी। गौ काष्ठ मशीन लगने से गौशाला के गोबर का उपयोग के साथ साफ सफाई रहेगी। कैदियों को रोजगार तथा तैयार लकड़ी की विक्रय से गौशाला आत्म निर्भर होगी।

जेल में अर्थ दंड के अभाव के कारण सजा काट रहे दो कैदियों का अर्थ दंड अपनी ओर से जमाकर उन्हें रिहा कराया। 

इस मौके पर पूरन डाबर,रमन भल्ला,रवि बंसल, हरीश वासवानी, नंदकिशोर गोयल ,एस. के मेहरा, कांता माहेश्वरी व अन्नपूर्णा समिति के सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही।

    ‌‌