बेसहारा,आश्रय हीन को इंप्लांट उपलब्ध कराकर मदद की।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा रावली मन्दिर के पास फुटपाथ पर  भिक्षावृत्ति कर गुजर बसर करने वाले ,60 वर्षीय अज्ञात के आपरेशन के लिए इंम्पांलट उपलब्ध कराकर मदद की गई है। पिछले सप्ताह एक कार वाला उसका एक्सीडेंट कर भाग गया था। उसके दाए पैर की हड्डी टूट गई थी।पुलिस द्वारा उसको अज्ञात रुप में एस. एन. इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। 

संज्ञान में आने पर ट्रस्ट के बालियेंन्टरों ने उसकी तीमारदारी की। इनका इलाज ऑर्थो विभाग के डॉ सी.पी. पाल एवं डॉ के. दिनकर जी के आधीन चल रहा था। आपरेशन के लिए इंम्पांलट की आवश्यकता थी। सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने संजय अग्रवाल व डॉ आदित्य पारिक के सहयोग से इंम्पांलट अपनी ओर से उपलब्ध कराकर उसका ऑपरेशन कराया। जिससे उसके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन व महामंत्री गौतम सेठ ने सहयोगियों ‌के प्रति आभार व्यक्त किया है।मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर गोयल ने बताया कि पेशेन्ट से मिली जानकारी के अनुसार, वह अपना नाम शहजाद श्री लोहरी बताता है।