विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत आयोजन समिति,रोहता,आगरा के कार्यालय का भव्य उद्घाटन।

 


-राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू जी बरसाएंगे कथा में अमृत वर्षा।

- नववर्ष के प्रथम दिवस से होगा भव्य आयोजन।

-कथा में प्रतिदिन दिखेगा,धार्मिक-सामाजिक सरोकार का भाव।

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आगरा। विश्व कल्याण मिशन आगरा इकाई द्वारा आगामी नव वर्ष के प्रथम दिवस से रोहता में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 

जिसके लिए भव्य पण्डाल निर्माण किया जा रहा है। इसी को लेकर आज कथा के कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल गोयल ‘पेंट‘, सुमन गोयल, भगवान दास बंसल, दुर्गा प्रसाद घी वालों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

  सेवला,ग्वालियर रोड पर खोले गए इस कार्यालय से कथा की सभी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। 

 कलश यात्रा के लिए पर्चियां काट भक्तों को आमंत्रित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि करीब 2100 कलशों के साथ यात्रा निकाली जाएगी।

 विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के ट्रस्टी और सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’ ने बताया कि “नव वर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू जी के मुखारबिन्दु से क्षेत्रीय लोगों को कथामृत मिलेगा, जिससे पूरे साल जीवन में सुख,शांति और समृद्धि बनी रहेगी। 

 पण्डाल को कोरोना के प्रोटोकॉल के हिसाब से प्रतिदिन सेनेटाइज किया जाएगा। प्रतिदिन धार्मिक- सामाजिक सरोकार को समर्पित कथा का भाव, जन मानस में जागृत किया जाएगा।

 सेवा आगरा की संस्थापिका सुमन गोयल ने सभी क्षेत्रवासियों को कथा श्रवण करने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि “बापू जी के मुखारबिन्दु से कथा सुनकर जीवन लाभ लें।

  इस शुभअवसर पर समाजसेवी भगवान दास बसंल और दुर्गा प्रसाद घी वालों ने भी अपनी बात रखते हुए कथा को सफल बनाने के साथ हर सम्भव व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने की बात कही।

 वर्ष 2023 की शुरूआत के प्रथम दिवस से शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा में राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू जी भक्त प्रेमियों को कथा का अमृतपान के साथ जीवन में सामाजिक सरोकारों को अपनाने का भी आग्रह करेंगे। कथा सुनने हेतु,अधिक से अधिक लोगों को कथा स्थल पर आमंत्रित किया जा रहा है।

जनसेवा में छिपा है धर्म का मर्म।

इस अवसर पर विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और आगरा के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल 'पेंट'* ने कहा कि जन सेवा में ही धर्म का मर्म छुपा है। इसी मनोभाव के साथ हर बार की तरह इस कथा में भी हर दिन समाज सेवा और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े कई कार्य किए जाएंगे। इनमें पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ के साथ-साथ गौ माता पूजन और यमुना आरती का कार्यक्रम प्रमुख रूप से किया जाएगा।

कार्यालय उद्घाटन में यह रहे शामिल..।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल पेंट, ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल, मुख्य यजमान श्री विनोद गोयल जी श्रीमती संगीता गोयल, विशिष्ट अतिथि श्री दुर्गा प्रसाद उमेश अग्रवाल घी वाले, श्रीभगवान दास बंसल, रविंद्र सिंह चौधरी, प्रमोद उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, विक्की लाल अग्रवाल, राकेश मंगल, हार्दिक गोयल, संजय सिंघल, ट्रस्टी तीरथ कुशवाह, सत्येंद्र पाराशर , दीपक मंगल, मुकेश मित्तल, मनोज गुप्ता, सुशील अग्रवाल, बंटी भाई, सौरभ उपाध्याय, हिमांशु अग्रवाल, राजू बघेल, सोनवीर आदि उपस्थित रहे।