भाजपा ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दिल्ली निकाय चुनाव प्रभारी,टी एन अग्रवाल,आगरा वापिस।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। दिल्ली

भाजपा बृज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दिल्ली चुनाव के प्रभारी, टी.एन.अग्रवाल, आचार संहिता लागू होने के कारण,विगत उन्होंने दिल्ली से प्रस्थान कर दिया।

उन्होंने 15 दिनों से कमरतोड़ मेहनत कर ,दिन -रात भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट दिलाने के लिए, वहाँ की जनता के बीच, बैठकें कर, प्रचार प्रसार किया।

 वहाँ के कार्यकर्ताओं ,जिला अध्यक्ष एवं निकाय चुनाव प्रत्याशियों द्वारा उनका फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया गया।

कुछ कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी भावुक हो गए,जिन्हें ढांढस बंधाया। फिर बाद में विदाई ली। उन्होंने अपना यादगार दिल्ली निकाय चुनाव प्रभारी का दायित्व पूरी तरह निभाया। सूत्रों के अनुसार वे दिल्ली निकाय चुनाव प्रचार के उपरांत,अब मैनपुरी में होने वाले चुनाव प्रचार प्रसार के लिए आगरा से प्रस्थान करेंगे।