किरावली:न्यायाधिकारी को अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी विदाई।



हिन्दुस्तान वार्ता किरावली। 

किरावली ग्रामीण न्यायालय के न्यायधिकारी श्री हरिहर गुप्ता को अधिवक्ताओं ने भावभीनी विदाई दी। वकीलों द्वारा सम्मान से अभिभूत न्यायधिकारी भावुक हो गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा के वकीलों ने उन्हें जो सम्मान दिया है। उसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। किरावली बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव मोरध्वज सिंह इंदौरिया एडवोकेट, मुनेश लवानिया ,प्रगति बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप सिंह इंदौरिया एडवोकेट द्वारा अलग-अलग हुए विदाई समारोह में न्याय अधिकारी का भव्य स्वागत किया।

 न्याय अधिकारी और उनकी धर्म पत्नी को शॉल भेंट की। 

याद रहे कि ग्रामीण न्यायालय की स्थापना 11 अक्टूबर 2020 को हुई थी। श्री हरिहर गुप्ता इस न्यायालय के पहले न्याय अधिकारी थे। न्यायअधिकारी ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा के अगर मौका मिला तो वे तहसील किरावली में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना हुई तो वह दोबारा सेवा का मौका जरूर देने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर मोरध्वज सिंह इंदौरिया एडवोकेट, लव कुमार एडवोकेट ,नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी रूप से निर्वहन किया। प्रगति बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप सिंह इंदौरिया के अलावा प्रमोद शर्मा, रामबाबू शर्मा, जगदीश मित्तल, घनश्याम शर्मा, रणवीर सिंह मगन चौधरी सिद्धार्थ मित्तल धर्मेंद्र शर्मा प्रमुख रूप से कार्यक्रम में शामिल थे।

रिपोर्ट-आर.के.लवानिया।